बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। दीपावली महापर्व के अवसर पर वसुंधरा राज ज्वैलर्स की ओर से ग्राहकों को सोने चांदी और हीरे से बने गहनों पर विशेष ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यहां गहने बाजार भाव से भी कम दामों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी ग्राहकों को दी जा रही है। वहीं, हर खरीददारी पर ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट्स भी दिए जा रहे हैं।
वसुंधरा राज ज्वैलर्स पर लेटेस्ट और अद्भुत कलेक्शन की भरमार हैं, जो कि ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। यहां पर 22 कैरेट 18 कैरेट और 14 कैरेट के ज्वैलरी कलेक्शन भी उपलब्ध हैं जो कि सर्टिफाईड सोलिटेयर डायमण्ड और प्रतिदिन काम में आने वाले नेचुरल डायमंड ज्वैलरी भी शामिल है, डायमंड ज्वैलरी पर 0त्न मेकिंग चार्ज है।

