Indo MIM Limited, जो धातु इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) तकनीक का उपयोग करके प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है (F&S रिपोर्ट के अनुसार), ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है ताकि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए पूंजी जुटाई जा सके। DRHP के अनुसार, बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी का प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 1,000 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इश्यू और 12,96,74,393 इक्विटी शेयरों (लगभग 12.97 करोड़ शेयरों) के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है।
ओएफएस के तहत, निम्नलिखित शेयर बेचे जाएँगे –
ग्रीन मीडोज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (12.05 करोड़ इक्विटी शेयर तक), अनुराधा कोडुरी (54.59 लाख इक्विटी शेयर तक), जॉन एंथनी डेक्सहाइमर (14 लाख इक्विटी शेयर तक) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास (23.07 लाख इक्विटी शेयर)। ग्रीन मीडोज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, कृष्णा चिवुकुला, कृष्णा चिवुकुला जूनियर, राज चिवुकुला और जगदम्बा चंद्रशेखर कंपनी के प्रवर्तक हैं। फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय में से इंडो MIM लगभग 720 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज की आंशिक या पूर्ण अदायगी/प्री-पेमेंट में इस्तेमाल करेगी। बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
1996 में स्थापित इंडो एमआईएम प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स के निर्माण के लिए मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) तकनीक के साथ एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। एमआईएम के अलावा, कंपनी इंवेस्टमेंट कास्टिंग, प्रिसीजन मशीनिंग, सेरामिक इंजेक्शन मोल्डिंग और मेटल 3D प्रिंटिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करती है। इसके ग्राहक ऑटोमोबाइल, डिफेंस, मेडिकल, कंज़्यूमर और एयरोस्पेस क्षेत्रों से आते हैं। इंडो एमआईएम के पास एमआईएम उत्पादों की दुनिया की सबसे बड़ी स्थापित क्षमता है। यह 15 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ चलाती है – जिनमें 6 भारत में, 6 अमेरिका में, 2 यूनाइटेड किंगडम में और 1 मेक्सिको में स्थित हैं।
कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो इस प्रकार है: ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स ग्रुप (APG): वाहन सुरक्षा, फ्यूल सिस्टम, पावरट्रेन और इंटीरियर एप्लिकेशंस के कंपोनेंट्स, डिफेंस प्रोडक्ट्स ग्रुप (DPG): फायरआर्म पार्ट्स जैसे ट्रिगर, हैमर और साइट्स, मेडिकल प्रोडक्ट्स ग्रुप (MPG): एंडोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी, डेंटल रोबोटिक्स और ऑर्थोपेडिक्स के लिए सर्जिकल डिवाइस कंपोनेंट्स, कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ग्रुप (CPG): फैशन एक्सेसरीज़, क्रॉसबो पार्ट्स, मोबाइल फोन कंपोनेंट्स, टूल्स और हार्डवेयर, एयरोस्पेस प्रोडक्ट्स ग्रुप: OEMs के लिए मैनिफोल्ड्स, प्रिसीजन हाउसिंग्स, एडैप्टर और टीज़, सर्वो मोटर हाउसिंग, नोज़ल, लॉकिंग रिंग्स, क्लिविस और ब्रैकेट्स जैसे कंपोनेंट्स का निर्माण। वित्त वर्ष 2025 में, कंपनी ने 3,329 करोड़ रुपये का राजस्व और 423 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया।
कंपनी, BRLMs के साथ विचार-विमर्श के बाद, 200 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है। यदि ऐसा किया गया तो फ्रेश इश्यू उसी अनुपात में घट जाएगा।
डीआरएचपी के अनुसार, इंडो एमआईएम का भारत में कोई सूचीबद्ध समकक्ष नहीं है और केवल एक वैश्विक सूचीबद्ध समकक्ष है – जिआंगसू जियान टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, जो चीन के शेन्ज़ेन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

