बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली प्रमुख स्वास्थ्य एवं स्वस्थता (वेलनेस) कंपनी, समुदाय और मंच, Herbalife India , ने Liftoff® पेश करने की घोषणा की है। यह एक ताजगी देने वाला पेय है। इसमें कैफीन और गैस होती है जो आपको अपनी बुलबुले वाली फिज़़ी ताजग़ी से ऊर्जावान और चुस्त-दुरुस्त महसूस करने में मदद करता है। तरबूज के स्वाद और बिना किसी अतिरिक्त चीनी के उपलब्ध, Liftoff® को सक्रिय और संतुलित जीवनशैली चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। Liftoff® का लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय उपभोक्ता सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले ऑन-द-गो पोषण उत्पादों की तलाश में पहले से ज्यादा कर रहे हैं। इस पेशकश के साथ, Herbalife भारत के न्यूट्रास्युटिकल पेय पदार्थों के बाज़ार में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है।
लॉन्च परहर्बालाइफ इंडिया के प्रबंध निदेशक, अजय खन्ना ने कहा, कि यह लॉन्च उपभोक्ताओं के लिए अभिनव पोषण समाधानों तक पहुँच बढ़ाने के लिये चलती रहने वाली हमारी प्रतिबद्धता के क्रम में है। हमारा प्रयास हमेशा से बदलती जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करना और ऐसे उत्पाद प्रदान करना रहा है जो लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में सक्षम बनाते हैं। Liftoff® एक विज्ञान-समर्थित फ़ॉर्मूलेशन है जो ऊर्जावान और सतर्क महसूस करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। यह Herbalife के पोषण-आधारित उत्पादों के पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है जो आज के भारतीय उपभोक्ताओं के साथ पूरी तरह मेल खाता है। Liftoff® में कैफीन, अल्पीनिया गैलंगा एक्सट्रैक्ट और विटामिन होते हैं, जो हर्बालाइफ के सक्रिय, आधुनिक जीवन शैली के लिए विज्ञान-समर्थित पोषण पर फोकस को रेखांकित करते हैं। प्रत्येक सर्विंग में 80 मिलीग्राम कैफीन होता है। कैफीन आपको ऊर्जावान महसूस करने, सतर्क और केंद्रित रहने में मदद करता है, स्वाभाविक रूप से थर्मोजेनिक होता है और अस्थायी रूप से भोजन के उपयोग की प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें 300 मिलीग्राम चिकित्सकीय रूप से परीक्षित अल्पीनिया गैलंगा अर्क भी होता है, जो सतर्कता और शांति की भावनाओं को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही Vitamin C और B Vitamin (बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7, बी12) भी होते हैं जो सामान्य ऊर्जा देने वाले भोजन के उपयोग की प्रक्रिया में योगदान करते हैं, थकान और कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं।

