Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Kripalu Metals Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Kripalu Metals Limited’ का IPO

निवेशक 10 सितम्बर 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Kripalu Metals Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के जामनगर आधारित ‘कृपालु मेटल्स लिमिटेड’ ब्रास और कॉपर के विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्माण व बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा अतिरिक्तसंयंत्र और मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १० सितम्बर को होगा बंद।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में निगमित, कृपालु मेटल्स लिमिटेड ब्रास और कॉपर के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी ब्रास और कॉपर की चादरों, पट्टियों और पुर्जों, जिनमें इन्सर्ट, पाइप फिटिंग, टर्मिनल, बस बार और कस्टम पाट्र्स शामिल हैं, के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। साथ ही कंपनी विविध प्रकार की जॉब वर्क सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी प्लॉट संख्या 4345, जीआईडीसी फेज-थर्ड, दारेड़ उद्योगनगर, जामनगर, गुजरात, 361009 में एक विनिर्माण इकाई संचालित करती है। यह इकाई उच्च गुणवत्ता वाले ब्रास और कॉपर के उत्पादों के उत्पादन के लिए सुसज्जित है। कृपालु मेटल्स अपने परिचालन में उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 33.57 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 0.41 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 37.11 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 1.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 48.49 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 2.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 4.45 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 20.03 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 6.12 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 2.12 रुपए और कुल कर्ज 8.37 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.37 का है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘कृपालु मेटल्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 10 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 1872000 शेयर 72 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 13.48 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment