नई दिल्ली। फ़ोनपे ने अपने लेटेस्ट होम इंश्योरेंस प्रोडक्ट लाइन को लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब लोग आसान और किफ़ायती तरीक़े से अपने घ्र को जोखिमों से सुरक्षित रख पाएंगे। इस इंश्योरेंस का प्रीमियम 181 रूपए (जीएसटी सहित) से शुरू होता है और इसमें 10 लाख से लेकर 12.5 करोड़ तक का कवरेज मिलता है। इसमें यूज़र्स अपने घर और उसके अंदर मौजूद सामान दोनों का इंश्योरेंस करा सकते हैं। यह प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल होगी और फोनपे ऐप पर पूरी की जा सकेगी।
लॉन्च के बारे में जानकारी देते हुए, फोनपे इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज़ के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा, “हम मानते हैं कि भारत में खुद का घर होने का सपना पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा हो चुका है और फोनपे अपनी विशेषज्ञता के साथ लोगों के इस सफ़र का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। हम हर भारतीय के लिए इंश्योरेंस को सुलभ और किफ़ायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा नया होम इंश्योरेंस ऑफ़र, इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके ज़रिए मकान मालिक अपनी सबसे कीमती संपत्ति की सुरक्षा आसानी से कर पाएंगे। हमारा यह भरोसेमंद सॉल्यूशन भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है। यह कॉम्प्रिहेंसिव और किफ़ायती है जिसे फोनपे ऐप पर कुछ ही मिनटों में डिजिटल रूप से लिया जा सकता है। इसे हमने भारत की बढ़ती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि ग्राहक आसानी से ऑनलाइन सही पॉलिसी चुन सकें। हमें भरोसा है कि हमारी यह पहल ग्राहकों को अपने घर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का नया तरीका देगी, साथ ही उनका आर्थिक बोझ भी कम करेगी।
अक्सर होम इंश्योरेंस प्लान, होम लोन के साथ ही आते हैं, लेकिन इनकी कीमत ज़्यादा होती है, लेकिन इनकी कीमत अधिक होती है, विकल्प कम मिलते हैं और पेपरवर्क भी बढ़ जाता है। फोनपे ने इस समस्या को दूर करने के लिए आसान, पारदर्शी और सुलभ समाधान पेश किया है। ऐसे में भले ही लोगों ने होम इंश्योरेंस लिया हो या नहीं पर फिर भी वे अपने घर को बिना किसी झंझट के, जोखिमों से सुरक्षित रख पाएंगे। इसके ज़रिए यूज़र्स के घर और उसमें मौजूद सामान (जैसे फर्नीचर, उपकरण, कीमती सामान आदि) को आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे बड़े जोखिमों से सुरक्षा मिलेगी। यह इंश्योरेंस, फोनपे ऐप पर कुछ ही स्टेप्स में मकान मालिक को भरोसेमंद और किफ़ायती इंश्योरेंस का अनुभव देता है।

