* एसएसई (सुपर स्क्वाड संस्करण) में दो नए आकर्षक उत्पाद पेश किये
* युवा पीढ़ी के प्रिय प्रतीक – डेडपूल और वूल्वरिन का सम्मान
* अब उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस: बूस्ट और जीटीटी (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) के साथ आईजीओ असिस्ट
बेंगलुरु, 26 अगस्त, 2025: दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड संस्करण में नई पेशकश करने की घोषणा की। मार्वल के दो सबसे मशहूर पात्र – डेडपूल और वूल्वरिन से प्रेरणा लेते हुए, यह नवीनतम संस्करण टीवीएस रेडर में शानदार डिज़ाइन और अंदाज़ पेश करता है, जो सुपर स्क्वाड श्रृंखला को अगले स्तर पर ले जाता है।
इस नए संस्करण में मशहूर मार्वल पात्र- डेडपूल और वूल्वरिन से प्रेरित नए गतिशील डिकल पेश किए गए हैं, जो 125 सीसी खंड में मोटरसाइकिल की पहचान की विशिष्टता को और बढ़ाते हैं। नई टीवीएस रेडर एसएसई में शक्तिशाली 3-वाल्व इंजन, 6,000 आरपीएम पर 11.75 एनएम का सर्वश्रेष्ठ टॉर्क और प्रौद्योगिकी-आधारित फीचर के साथ शानदार गति प्रदान करती है। सुपर स्क्वाड संस्करण में अब बेहतर एक्सेलेरेशन के लिए बूस्ट मोड के साथ आईजीओ असिस्ट और निर्बाध कम गति की गतिशीलता (मनूवरेबिलिटी ) और बेहतर ईंधन दक्षता के लिए जीटीटी (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) भी मिलेगा। इसमें 85 से अधिक फीचर के साथ एक पूरी तरह से कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी क्लस्टर भी है, जो अत्याधुनिक नवोन्मेष को एक रोमांचक सवारी अनुभव के साथ जोड़ता है।
टीवीएस रेडर, मार्वल थीम वाले संस्करण लॉन्च करने वाली भारत की पहली मोटरसाइकिल बन गई है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2023 में आयरन मैन और ब्लैक पैंथर के साथ हुई थी। इन वेरिएंट ने अपनी विशिष्ट सुपरहीरो-प्रेरित स्टाइलिंग और दमदार प्रदर्शन से युवाओं को आकर्षित किया है। टीवीएस मोटर कंपनी मार्वल के साथ अपने सफल गठजोड़ को आगे बढ़ाते हुए, युवा पीढ़ी के लिए डिज़ाइन किए गए अत्याधुनिक डिज़ाइन और इंजीनियरिंग के ज़रिए मशहूर किरदारों को जीवंत करती आई है। ये नवीनतम संस्करण उन राइडर के लिए तैयार किए गए हैं जो अपनी मोटरसाइकिलों में व्यक्तित्व, उन्नत प्रौद्योगिकी और बेहतरीन स्टाइल को दर्शाना चाहते हैं। नए टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड संस्करण की कीमत ₹99,465 (दिल्ली के शोरूम में) है और यह इसी महीने से सभी टीवीएस मोटर कंपनी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

