Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate WorldJhandewalan’s Foods ने 8th Caterers Expo – ‘Horeca’2025’ में सह-प्रायोजक और प्रदर्शक के रूप में भाग लिया

Jhandewalan’s Foods ने 8th Caterers Expo – ‘Horeca’2025’ में सह-प्रायोजक और प्रदर्शक के रूप में भाग लिया

by Business Remedies
0 comments
Jhandewalan Foods Limited

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख एफएमसीजी कंपनी झंडेवालाज फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी जयपुर में चल रहे 8वें कैटरर्स एक्सपो – ‘होरेका 2025’ में सह-प्रायोजक और प्रदर्शक के रूप में भाग ले रही है। आठवां कैटरर्स एक्सपो – होरेका 2025 22 से 24 अगस्त, 2025 तक एंटरटेनमेंट पैराडाइज ईस्ट लॉन, जवाहर सर्कल, जयपुर में आयोजित हो रहा है। कंपनी कि स्टॉल संख्या P-18 और P-19 है।

यह प्रमुख आयोजन भारत के सबसे बड़े होरेका एक्सपो के रूप में जाना जाता है। यहां उद्योग विशेषज्ञों से सीखने और बातचीत करने का मौका मिलता है। होरेका सेगमेंट में नवीनतम तकनीक का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर 250 से अधिक प्रदर्शकों के नवाचारों का अन्वेषण किया जा सकता है और इसमें 10,000 से अधिक आगंतुकों से जुड़ें हुए हैं। एक्सपो के दौरान दैनिक लाइव कार्यक्रम और कई अन्य आकर्षण देखे जा सकते हैं। इस सहयोग के माध्यम से, कंपनी का लक्ष्य अपनी ब्रांड दृश्यता बढ़ाना, उद्योग संबंधों को मजबूत करना, खानपान क्षेत्र और आतिथ्य उद्योग के विभिन्न हितधारकों के समक्ष अपने उत्पादों/सेवाओं का प्रदर्शन करना है।



You may also like

Leave a Comment