Tuesday, July 14, 2026 |
Home CommodityAdani Enterprises Ltd ने AWL Agri Business में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,150 करोड़ रुपए जुटाए

Adani Enterprises Ltd ने AWL Agri Business में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,150 करोड़ रुपए जुटाए

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज अहमदाबाद/आईएएनएस Adani Enterprises Ltd (AEL) ने कहा कि कंपनी ने AWL Agri Business  Limited में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी, लेंस प्राइवेट लिमिटेड को 275 रुपए प्रति शेयर की दर से बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस डील से एईएल को करीब 7,150 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस ताजा डील के बाद एडब्ल्यूएल में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विल्मर एक बड़ा शेयरधारक बन जाएगा।
AEL की सहायक कंपनी, अदाणी कमोडिटीज एलएलपी (एसीएल) के पास वर्तमान में एडब्ल्यूएल में 30.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह बिक्री अदाणी द्वारा एडब्ल्यूएल में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश और एफएमसीजी ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने की योजना का अगला चरण है।
अदाणी कमोडिटीज एलएलपी (ACL) और सिंगापुर स्थित विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में एक समझौता किया था, जिसमें एक-दूसरे को एडब्ल्यूएल (अदाणी विल्मर लिमिटेड) में AEL/ ACL  के शेयर खरीदने या बेचने का विकल्प दिया गया, जिसकी कीमत 305 रुपए प्रति शेयर से अधिक नहीं होना तय किया गया। दोनों कंपनियों के पास एडब्ल्यूएल में कुल मिलाकर 88 प्रतिशत (प्रत्येक के पास 44 प्रतिशत) हिस्सेदारी थी। जनवरी 2025 में, AEL/ ACL ने एडब्ल्यूएल में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 276.51 रुपए प्रति शेयर पर बेच दी, जिससे 4,855 करोड़ रुपए जुटाए गए। ऐसा नियामक बाध्यता को पूरा करने के लिए किया गया। इस बिक्री के बाद ACL/AEL के पास एडब्ल्यूएल का लगभग 30.42 प्रतिशत हिस्सा था। इस 30.42 प्रतिशत में से, 11 से 20 प्रतिशत के बीच अब लेंस को बेचा जाएगा और शेष विल्मर द्वारा लाए गए रणनीतिक साझेदारों और निवेशकों को दिया जाएगा। अदाणी कमोडिटीज के पास वर्तमान में मौजूद शेष 10.42 प्रतिशत हिस्सेदारी लेंस के साथ लेनदेन पूरा होने से पहले पूर्व-निर्धारित निवेशकों को बेच दी जाएगी। सभी लेनदेन पूरे होने के बाद, अदाणी कमोडिटीज एडब्ल्यूएल से पूरी तरह बाहर हो जाएगी और इसके बाद अदाणी एंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनी नहीं रहेगी। एडब्ल्यूएल का शेयर गुरुवार को 16.8 रुपए या 6.40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 279.15 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।



You may also like

Leave a Comment