जयपुर। तमिलनाडु के चेन्नई आधारित ‘फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स लिमिटेड’ अमेरिका, कनाडा, यूके, चीन, दुबई और भारत में वीएफएक्स स्टूडियो संचालन के माध्यम से कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कारोबारी विस्तार के लिए 268.85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर शेयर जारी कर संस्थागत निवेशकों से क्यूआईपी के जरिए पूंजी जुटाई जा रही है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, कारोबारी विस्तार, वित्तीय प्रदर्शन, प्रवर्तकों का अनुभव और आईपीओ के मायने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2016 में निगमित ‘फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स लिमिटेड’ क्रिएटिव विजुअल इफैक्ट्स स्टूडियो का संचालन करती है और फिल्म, वेब सीरीज और कमर्शियल के लिए एंड टू एंड सर्विसेज उपलब्ध करवाती है। कंपनी एक प्रमाणित विश्वसनीय भागीदार नेटवर्क (टीपीएन) कंपनी है, जो भारत में स्थित एक पूर्ण विकसित रचनात्मक वीएफएक्स स्टूडियो है और इसके कार्यालय अमेरिका और कनाडा में संचालित हैं। एक टीपीएन प्रमाणित स्टूडियो के रूप में, फैंटमFX VFX सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी की विशेषज्ञता में अंतिम संयोजन के साथ एक शॉट को पूरा करना, 3D तत्वों, फोटोरियल जीवों और वातावरणों का निर्माण, रिग/वायर हटाना, पेंट क्लीनअप, रोटोस्कोपी, 3D मैचमूव, 3D एनीमेशन (स्टोरीबोर्ड, एनीमेशन), प्री-विज़ुअलाइज़ेशन गेम सिनेमैटिक्स, आग/पानी Fx और अन्य प्राकृतिक घटनाओं का 3D राइड एनीमेशन शामिल हैं।
कारोबारी विस्तार:
फैंटमएफएक्स ने अपनी रणनीतिक विकास पहलों के तहत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, चीन और दुबई में परिचालन केंद्र स्थापित किए हैं। फैंटमएफएक्स ने बर्कले, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका स्थित एक प्रसिद्ध और ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी, टिपेट स्टूडियो का अधिग्रहण किया है। कंपनी ऑटोडेस्क माया, हुडिनी और अनरियल जैसी अत्याधुनिक वीएफएक्स तकनीकें काम में ले रही है।
कंपनी ने स्पेक्टर पोस्ट प्राइवेट लिमिटेड और प्रमुख हॉलीवुड साझेदारियों के माध्यम से उत्पादन क्षमताओं का विस्तार किया है। कंपनी ने सैन फ्रांसिस्को के ऑस्कर विजेता वीएफएक्स दिग्गज ‘टिप्पेट स्टूडियो’ का अधिग्रहण किया है।
कंपनी ने आईटी पार्क सुविधाओं में 50,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में स्थापित कार्यालयों में 650 से अधिक कुशल कलाकारों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। कंपनी के इन-हाउस परियोजना प्रबंधन उपकरण उच्च-गुणवत्ता वाले वीएफएक्स प्रदान करने में उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाते हैं। फैंटम एफएक्स ने अयालान, लियो, सालार और द फ्लैश जैसी प्रमुख फिल्म परियोजनाओं में उत्कृष्ट वीएफएक्स कार्य किया है, जिसमें नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया गया है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 58 करोड़ रुपए का राजस्व और 16 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 89 करोड़ रुपए का राजस्व और 24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 102.16 करोड़ रुपए का राजस्व और 20.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 184 फीसदी सीएजीआर की अच्छी लाभ वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने करीब 20 फीसदी की दर से कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। स्पष्ट है कि कंपनी अच्छे मार्जिन पर काम कर रही है।
प्रवर्तकों का अनुभव:
42 वर्षीय बिजॉय अर्पुथराज सैम मनोहर कंपनी के प्रमोटर और अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने कलिंगा विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें वीएफएक्स क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान स्तर पर कंपनी के विकास के प्रमुख चालक हैं। वे परिचालन के प्रबंधन और पर्यवेक्षण, व्यवसाय के विस्तार, नई परियोजनाओं की सोर्सिंग और कंपनी के व्यवसाय के समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं। उनकी योग्यताएँ कंपनी के व्यवसाय का नेतृत्व करने में सहायक रही हैं।
आईपीओ के मायने: कंपनी द्वारा अक्टूबर 2022 में 95 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 30,63,600 शेयर जारी कर 29.10 करोड़ रुपए जुटाए थे। तब आईपीओ को निवेशकों की ओर से काफी अच्छा समर्थन हासिल हुआ था और आईपीओ करीब 164 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग के बाद कंपनी ने शानदार रिटर्न देते हुए 465 तक के उच्चतम स्तर छूएं हैं। वर्तमान में कंपनी के शेर का भाव करीब 300 रुपए चल रहा है। लिस्टिंग से कंपनी को राष्ट्रीय पहचान मिली है और कंपनी में आमजन निवेशकों की भागीदारी बढ़कर करीब 45 फ़ीसदी हो चुकी है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

