Wednesday, July 22, 2026 |
Home CommodityAdani Total Gas ने ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए Jio-Bp के साथ साझेदारी की

Adani Total Gas ने ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए Jio-Bp के साथ साझेदारी की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रमेडीज/ अहमदाबाद/आईएएनएस अदाणी गु्रप की गैस कंपनी Adani Total Gas (ATGL) और Jio-Bp ब्रांड के तहत फ्यूल स्टेशन का संचालन करने वाली कंपनी रिलायंस बीपी मोबिलिटी ने बुधवार को ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्ण ईंधन की आपूर्ति के लिए साझेदारी की।
इस साझेदारी के साथ सेलेक्ट एटीजीएल फ्यूल आउटलेट्स जियो-बीपी के लिक्विड फ्यूल जैसे पेट्रोल-डीजल ग्राहकों को ऑफर करेंगे। वहीं, इसके बदले जियो-बीपी के फ्यूल आउटलेट्स एटीजीएल की सीएनजी ग्राहकों को पेश करेंगे। इस एग्रीमेंट में दोनों साझेदारों के मौजूदा और भविष्य के फ्यूल आउटलेट्स को शामिल किया गया है। एटीजीएल वर्तमान में 650 सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क संचालित करता है, जबकि जियो-बीपी के पास 2,000 आउटलेट का नेटवर्क है। यह रणनीतिक गठबंधन दोनों कंपनियों की सतत विकास और इनोवेशन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
 Adani Total Gas Limited के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि हमारे आउटलेट पर उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन की पूरी रेंज प्रदान करना हमारा साझा दृष्टिकोण है। यह साझेदारी हमें एक-दूसरे के बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी, जिससे ग्राहक अनुभव और पेशकश में वृद्धि होगी। एटीजीएल, Adani और टोटलएनर्जीज का एक संयुक्त उद्यम है, जो भारत की अग्रणी City Gas वितरण (सीजीडी) कंपनी है, जो घरों, उद्योगों, वाणिज्यिक ग्राहकों और मोटर चालकों को प्राकृतिक गैस प्रदान करती है।
Jio-Bp के अध्यक्ष सार्थक बेहुरिया ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन का बेहतर चयन प्रदान करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण से एकजुट हैं। जियो-बीपी हमेशा एक असाधारण ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह साझेदारी हमें भारत को प्रदान किए जाने वाले मूल्य को और बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाने की अनुमति देती है। इसके अलावा, आईओसीएल के साथ एटीजीएल के 50:50 संयुक्त उद्यम है, जिससे indian oil adani gas private limited (IOAGPL) को 19 भौगोलिक क्षेत्रों में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति करने का अधिकार है, इस प्रकार यह देश के कुल 53 भौगोलिक क्षेत्रों और 125 जिलों को कवर करता है।

 



You may also like

Leave a Comment