बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पश्चिम बंगाल आधारित ‘मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड’ ‘रैमिंग मास’ का निर्माण एवं आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा भूमि की खरीद, फैक्ट्री शेड के निर्माण, सिविल कार्य और उसमें अतिरिक्तसंयंत्र एवं मशीनरी की स्थापना के लिए कंपनी की विनिर्माण सुविधा की स्थापना की दिशा में पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, सहायक कंपनी मेटलर्जिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में निवेश, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 16 जून को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: अगस्त 2018 में निगमित, मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड विशिष्ट “रैमिंग मास” का निर्माण और आपूर्ति करती है, जो लोहा एवं इस्पात उद्योग इंडक्शन फर्नेस में उपयोग किया जाने वाला एक हीट इन्सुलेशन रिफ्रैक्टरी है। कंपनी के उत्पादों में SGB-777, SLM-999, BG-77, क्वार्टजाइट ग्रेन SLM-980 और SLM 980 शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 41.90 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 68.94 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 97.49 करोड़ रुपए का राजस्व और 14.49 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में कंपनी की असेट 55.90 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 35.20 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 19.20 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 7.43 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.21 गुना का है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 16 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 57,36,000 शेयर 135 से 143 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 82.02 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्युरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

