Wednesday, July 15, 2026 |
Home Health and LifestyleApollo Spectra Hospitals अब नए, बड़े और अत्याधुनिक स्थान लालकोठी में स्थानांतरित

Apollo Spectra Hospitals अब नए, बड़े और अत्याधुनिक स्थान लालकोठी में स्थानांतरित

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/जयपुर। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में शॉर्ट-स्टे सर्जिकल और मेडिकल केयर में पहचान रखने वाले Apollo Spectra Hospitals ने शुक्रवार को अपने सेंटर को एक नए, आधुनिक और सुलभ स्थान, लालकोठी में स्थानांतरित किया है। पिछले 10 वर्षों से संचालित यह सेंटर अब तक 25,000 से ज्यादा मरीजों का सफल इलाज कर चुका है और चिकित्सा में उत्कृष्टता का प्रतीक बन गया है। इस दौरान हॉस्पिटल में कई जटिल सर्जरी भी की गई हैं। इनमें रेडिकल कोलेसिस्टेक्टॉमी, एब्डोमिनो-पेरीनियल रीसक्शन, पोस्ट-सैक्रल न्यूरोफाइब्रोमा, स्कोलियोसिस सर्जरी, एल्बो रिप्लेसमेंट, जटिल नी और हिप रिप्लेसमेंट, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी प्रमुख है।लाल कोठी सेंटर एक मल्टी-स्पेशियलिटी बुटीक हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक लेवल-3 एनआईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही इसमें ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, प्लास्टिक सर्जरी, फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यह सेंटर खासतौर पर शॉर्ट-स्टे सर्जिकल प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अत्याधुनिक तकनीक व अनुभवी डॉक्टरों से सुसज्जित यह यूनिट मिनिमालय इनवेसिव सर्जिकल सेवाएं देगी। नए स्थानांतरित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अभिनेता राजीव खंडेलवाल थे और वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर वर्लीन पंवार (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे: कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए Apollo Hospitals ग्रुप की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी ने कहा कि अपोलो हमेशा से ही मरीजों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझकर उनके लिए समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। इस नई अस्पताल में हम विश्वस्तरीय डॉक्टरों की टीम एवं अत्याधुनिक तकनीक से लैस मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध रहेगी। ऑर्थोपेडिक्स, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ईएनटी, यूरोलॉजी से लेकर महिलाओं और बच्चों की संपूर्ण देखभाल तक उनके सेहत के हर पड़ाव में साथ रहेंगे।
समय पर इलाज और स्वास्थ के प्रति सकारात्मक रवैया हर व्यक्ति के लिए जरूरी :अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने कहा कि मैं अपनी जन्मभूमि जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिष्ठित हेल्थकेयर संस्थान अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स का आभारी हूं। यह एक जरूरी कदम है ताकि सभी लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो सके। आज की तेज दुनिया में यह आवश्यक है कि सभी लोगों को उनके स्वास्थ्य के लिए एक विश्व स्तरीय अस्पताल मिले और अपोलो स्पेक्ट्रा जयपुर के लोगों के लिए इस जरूरत को पूरा करता है। एक फिटनेस प्रेमी के तौर पर कह सकता हूं कि समय पर इलाज और स्वास्थ के प्रति सकारात्मक रवैया हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।
सभी को स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए: वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर वर्लीन पंवार (सेवानिवृत्त) ने कहा कि एक पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी और समाज की भलाई के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में यह देखकर गर्व हो रहा है कि अपोलो स्पेक्ट्रा जयपुर में मातृ एवं शिशु देखभाल की संपूर्ण सेवाएं, जिसमें लेवल-III एनआईसीयू भी शामिल है, उपलब्ध करा रहा है। एक महिला होने के नाते समझती हूं कि महिलाओं और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा कितनी जरूरी है। सभी को स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और इस सन्दर्भ में अपोलो स्पेक्ट्रा का जयपुर में होना एक अहम् भूमिका निभाता है।
हड्डियों, जोड़ों, रीढ़ और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का इलाज : Apollo Spectra Hospitals जयपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मिहिर थानवी और डॉ. मुजाहिद सलीम ने कहा कि यहां हड्डियों, जोड़ों, रीढ़ और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का इलाज एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय डॉक्टरों की ओर से किया जाता है, जिसमें उच्च गुणवत्ता की फिजियोथैरेपी और सर्जरी से पहले और बाद की पूरी देखभाल शामिल है।
मिनिमली इनवेसिव लैप्रोस्कोपिक तकनीक से इलाज: Apollo Spectra जयपुर के जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रत्नेश जेनाव ने कहा कि हमारे अस्पताल में एपेंडिसाइटिस, हर्निया, पित्त की पथरी और बवासीर जैसी समस्याओं का इलाज मिनिमली इनवेसिव लैप्रोस्कोपिक तकनीक से किया जाता है, जिससे मरीजों को कम दर्द होता है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस होकर हम हर उम्र के मरीजों की व्यक्तिगत देखभाल करने में सक्षम है।
मां और शिशु दोनों के लिए गहन देखभाल प्रदान: Apollo Spectra Hospitals , जयपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिनी पटेल ने कहा कि लेवल-III एनआईसीयू के माध्यम से गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक मां और शिशु दोनों के लिए गहन देखभाल प्रदान करते हैं। इसके अलावा, अस्पताल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान की जाती है।



You may also like

Leave a Comment