Wednesday, July 15, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर प्लास्टिक जनित प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

Bank of Baroda ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर प्लास्टिक जनित प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda (Bank) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और हरित पर्यावरण को प्रोत्साहित करने हेतु कई महत्त्वपूर्ण पहलें की हैं। इस वर्ष की वैश्विक थीम ‘प्लास्टिक जनित प्रदूषण को हराएं’ (Beat Plastic Pollution) के अनुरूप, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, देबदत्त चांद तथा बैंक के कार्यपालक निदेशकों के नेतृत्व में, बैंक ने देशभर में ज़मीनी स्तर की पहलों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संवहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया।
बैंक द्वारा मुंबई स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने मिलकर प्लास्टिक से संबंधित कचरे की सफाई कर स्वच्छ एवं हरित समुदाय के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने बड़ौदा सन टॉवर में ‘बॉब अर्थ फॉरेस्ट’ की स्थापना की, जिसे मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में एक समृद्ध माइक्रो इकोसिस्टम के रूप में विकसित करने की योजना है।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, देबदत्त चांद ने कहा कि ‘पर्यावरण हमारी साझा जिम्मेदारी है, जिसके लिए सक्रिय, निरंतर प्रयासों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। बॉब अर्थ के अंतर्गत, हमारी विभिन्न पहलों—जैसे संवहनीयता से जुड़े वित्तीय उत्पादों का समूह, पर्यावरण-अनुकूल परिचालन, बॉब अर्थ फॉरेस्ट की स्थापना तथा कर्मचारियों की क्लाइमेट चैंपियन के रूप में भागीदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हम अपने व्यवसाय के हर पहलू में संवहनीयता को समाहित करें।’
Bank द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक सप्ताह तक चलने वाला अंतर-विभागीय एम्बिएंस ड्राइव, ‘ईएसजी: उद्देश्य, मानव और प्रकृति का समन्वय’ विषय पर एक शैक्षणिक वेबिनार, एक नुक्कड़ नाटक, जिसमें प्लास्टिक जनित प्रदूषण की वास्तविकताओं की प्रस्तुति की गई है, शामिल हैं। साथ ही, बैंक के कर्मचारियों व उनके परिवारों एक पर्यावरण जागरूकता गीत ‘ले शपथ’ की रचना व प्रस्तुति की, जिसमें पर्यावरणीय चेतना और ज़िम्मेदारी की भावना को उजागर किया गया। कॉर्पोरेट कार्यालय के अलावा बैंक के क्षेत्रीय और अंचल कार्यालयों ने भी पूरे देश में इसी प्रकार की पहलों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया। यह संगठन के हर स्तर पर पर्यावरणीय संवहनीयता के प्रति एकजुट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरणीय संवहनीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Bank of Baroda द्वारा कई पहलें की गई हैं, जिनमें शाखाओं और कार्यालयों में सोलर रूफटॉप की स्थापना, ग्रीन बिल्डिंग प्रमाण पत्र प्राप्त करना, वृक्षारोपण अभियानों का संचालन तथा पर्यावरण अनुकूल वित्तीय उत्पादों जैसे कि ग्रीन डिपॉजिट्स, आवासीय, रूफटॉप सोलर लोन योजना, ग्रीन हाइड्रोजन वित्त योजना आदि की शुरुआत प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं।



You may also like

Leave a Comment