Saturday, September 19, 2026 |
Home Editorialस्वास्थ्य, पर्यावरण को सुधारना है तो साइकिल को दें प्राथमिकता

स्वास्थ्य, पर्यावरण को सुधारना है तो साइकिल को दें प्राथमिकता

by Business Remedies
0 comments

मानव स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और सतत विकास के समन्वित प्रयासों की दिशा में आगे बढऩे के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा। मानव प्रगति और उन्नति के प्रतीक के रूप में साइकिल ” सहिष्णुता, आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देती है और सामाजिक समावेश और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देती है। इसके अलावा यह टिकाऊ परिवहन का प्रतीक है और टिकाऊ उपभोग और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक संदेश देती है और जलवायु पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। अब विश्व साइकिल दिवस टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह से पीडि़त लोगों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ जोड़ा जा रहा है। वर्ष, २०२५ में जब दुनिया गंभीर जलवायु संकट, शहरी प्रदूषण, जनस्वास्थ्य की समस्याओं और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। तब साइकिल का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया में प्रतिवर्ष ५० लाख से अधिक लोगों की जान वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों के कारण जाती है, जिनमें से अधिकांश मौतें शहरी क्षेत्रों में होती हैं, जहां मोटर वाहन जनित प्रदूषण प्रमुख कारण हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष, २०२४ की रिपोर्ट में उल्लेख है कि वैश्विक स्तर पर ८१ फीसदी शहरी आबादी अब भी ऐसे वातावरण में रहती है, जहां वायु गुणवत्ता डब्ल्यूएचओ के मानकों से नीचे हैं। वहीं आर्थिक दृष्टि से भी साइकिल को अपनाने का बड़ा फायदा है। एक अनुमान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को प्रतिवर्ष औसतन ५०० लीटर पैट्रोल की बचत होती है, तो वह करीब ५० हजार रुपए की बचत कर सकता है। शहरों में बढ़ती पैट्रोल-डीजल की मांग को कम करके सरकारें विदेशी मुद्रा की बचत कर सकती हैं और ईंधन आयात पर निर्भरता घटा सकती हैं।



You may also like

Leave a Comment