बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला बॉब वूमेन सफायर बचत खाता
एक प्रीमियम बचत खाता जो ₹10 लाख तक का कैंसर कवर, चिकित्सकीय परामर्श और बैंकिंग एवं जीवन शैली से जुड़े विशेष लाभ प्रदान करता है
मुंबई, 10 मार्च, 2026: भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज महिलाओं के लिए एक विशेष प्रीमियम बचत खाता बॉब वूमेन सफायर बचत खाता का शुभारंभ करने की घोषणा की। यह खाता ₹10 लाख तक की कैंसर देखभाल कवरेज योजना, परिवार के छह सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाओं एवं पैथोलॉजी टेस्ट पर रियायतों सहित सेहत से जुड़े कई लाभ प्रदान करता है।
यह खाता श्रेष्ठ बैंकिंग और जीवन शैली से जुड़े लाभ भी प्रदान करता है। इसके साथ ही, खाताधारक को बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड प्रदान किया जाएगा जो घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, निःशुल्क जिम सदस्यता, स्वास्थ्य जांच, स्पा/सैलून सत्र तथा ओटीटी सब्स्क्रिप्शन जैसे प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाओं के साथ आता है। खाताधारकों को एक प्रीमियम, महिला-केंद्रित क्रेडिट कार्ड, बॉबकार्ड टियारा क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में प्रथम वर्ष के सदस्यता शुल्क में 50% रियायत भी मिलेगी।
इसके अलावा, बॉब वूमेन सफायर बचत खाताधारकों को लॉकर प्रभार में रियायत, गृह ऋण प्रोसेसिंग शुल्क पर 50% की छूट, अन्य बैंकिंग सुविधाओं की एक विस्तृत रेंज का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर बात करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा, “बॉब वूमेन सफायर बचत खाता सार्थक, महिला-केंद्रित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य प्रीमियम बैंकिंग तथा लाइफस्टाइल सुविधाओं को सेहत से जुड़े फ़ायदों के साथ जोड़ते हुए, महिलाओं की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करना है और साथ ही प्रगतिशील महिला वर्ग के साथ हमारा जुड़ाव सुदृढ़ करते हुए जमा संग्रहण पर ध्यान देना है।
बॉब वूमेन सफायर बचत खाते की मुख्य विशेषताएं:
महिलाओं के लिए उपलब्ध
मासिक औसत शेष: ₹1 लाख
निःशुल्क कैंसर देखभाल कवरेज*:
₹10.00 लाख (18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए)
सेहत से जुड़े लाभ: परिवार के 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श; दवाओं पर 15% तक की रियायत; पैथोलॉजी टेस्ट पर 20% तक की रियायत
बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड – निःशुल्क कार्ड जारी, घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, स्वास्थ्य जांच, जिम सदस्यता, स्पा/सैलून, उबर कूपन, ओटीटी सदस्यता
बॉबकार्ड टियारा क्रेडिट कार्ड: प्रथम वर्ष के शुल्क में 50% रियायत (रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में), निःशुल्क महिला स्वास्थ्य पैकेज, वैयक्तिक दुर्घटना कवरेज, मिंत्रा, नायका, फ्लिपकार्ट, लेक्मे आदि के वाउचर्स, घरेलू हवाई अड्डे पर असीमित ** निःशुल्क लाउंज एक्सेस
गृह ऋण: गृह ऋण प्रोसेसिंग प्रभार पर 50% की रियायत
लॉकर सुविधा: लॉकर प्रभार पर 20% की रियायत, अधिकतम ₹500 तक

