* भारत का पहला HoloVerse 3D डिजाइन, AI पोर्ट्रेट कैमरा और 3.5X टेलीफोटो लेंस
* AI रीमिक्स कोलाज, AI स्नैप की और ColorOS 16 के साथ मिलेगा स्मार्ट अनुभव
जयपुर। ओप्पो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने रेनो 16 और रेनो 16सी स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें भारत का पहला HoloVerse 3D डिजाइन, AI पोर्ट्रेट कैमरा, AI आधारित फोटोग्राफी टूल, लेटेस्ट ColorOS 16 और पूरे दिन चलने वाली बड़ी बैटरी जैसी कई प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि नई सीरीज खास तौर पर युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
भारत का पहला HoloVerse 3D डिजाइन
रेनो 16 सीरीज में भारत का पहला HoloVerse 3D डिजाइन दिया गया है, जो स्मार्टफोन को अलग विजुअल पहचान देता है। स्टैरी व्हाइट, ट्वाइलाइट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में आने वाले इन स्मार्टफोन में प्रीमियम एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम तथा IP66, IP68, IP69 और IP69K वाटर एवं डस्ट रेजिस्टेंस का सपोर्ट मिलता है।
AI कैमरा और क्रिएटिव फोटोग्राफी पर फोकस
रेनो 16 सीरीज में 50 मेगापिक्सल AI पोर्ट्रेट कैमरा, 3.5X टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। AI रीमिक्स कोलाज, Pop Cam, Popout 2.0, AI परफेक्ट शॉट, AI ईरेजर, AI अनब्लर और AI स्टूडियो जैसे फीचर कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो और वीडियो तैयार करने में मदद करेंगे।
ColorOS 16 के साथ मिलेगा AI अनुभव
नई सीरीज में ColorOS 16 आधारित कई AI फीचर शामिल किए गए हैं। AI माईंड पायलट, AI माईंड स्पेस, AI बिल मैनेजर, AI मेन्यू ट्रांसलेशन, AI वॉइस ट्रांसलेशन, AI लाइव ट्रांसलेशन, AI रिकॉर्डिंग स्टिकर और AI स्कैन जैसे फीचर यूजर्स को प्रोडक्टिविटी, ट्रैवल और दैनिक उपयोग के दौरान अधिक स्मार्ट अनुभव प्रदान करेंगे।
दमदार बैटरी और हाई परफॉर्मेंस
रेनो 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि रेनो 16सी में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 80 वॉट SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, AI LinkBoost 4.0 और AI HyperBoost 2.0 जैसी तकनीकों से लैस हैं, जिससे बेहतर गेमिंग, कनेक्टिविटी और मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है।
कीमत और उपलब्धता
रेनो 16 5जी की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये तथा रेनो 16सी 5जी की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो ई-स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इसके साथ Enco Air5 वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें 52dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, 54 घंटे तक की बैटरी और AI आधारित ऑडियो फीचर दिए गए हैं।
Enco Air5 ईयरबड्स भी हुए लॉन्च
रेनो 16 सीरीज के साथ ओप्पो ने Enco Air5 वायरलेस ईयरबड्स भी पेश किए हैं। इनमें 52dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, 5,000Hz अल्ट्रा-वाइड फ्रीक्वेंसी रेंज, AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन और 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। 12 मिमी डायनेमिक ड्राइवर, ब्लूटूथ 6.1, ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी और AI ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स से लैस ये ईयरबड्स रेनो 16 सीरीज के साथ बेहतर और इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे।

