Wednesday, March 11, 2026 |
Home » ‘एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज

‘एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज

by Business Remedies
0 comments

‘एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज
निवेशक 13 मार्च 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन
बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। बेंगलुरु आधारित ‘एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड’ एयरोस्पेस सेक्टर में काम आने वाले प्रेसीजन कॉम्पोनेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनरी की खरीद के लिए वांछित पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १३ मार्च २०२६ को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2022 में निगमित, एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड प्रेसीजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत है और एयरोस्पेस उद्योगों के लिए कॉम्पोनेंट्स और संबंधित सेवाओं के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसके साथ ही डिफेंस व हेल्थकेयर सर्विस उद्योगों के लिए भी कंपोनेंट बनाती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 10.41 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.03 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 16.88 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 20.57 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 13.70 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 22.88 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘एप्सिस एयरोकॉम लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 13 मार्च 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 32,52,000 शेयर 104 से 110 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 36 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी वनव्यू कॉर्पोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment