Friday, February 20, 2026 |
Home » AI भारत की नीली अर्थव्यवस्था के विकास में निभा सकता है अहम भूमिका

AI भारत की नीली अर्थव्यवस्था के विकास में निभा सकता है अहम भूमिका

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (IANS)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत के समुद्री प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, समुद्री आजीविका और नीली अर्थव्यवस्था के विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से गुरुवार को दी गई। India AI Impact Summit 2026 में ‘AI for Oceans of Tomorrow: Data, Models and Governance’ पर पैनल चर्चा के दौरान एक्सपर्ट्स ने इस विषय पर प्रकाश डाला।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, मौसम विभाग के महानिदेशक Dr. M. Mohapatra ने मुख्य भाषण में जलवायु नियंत्रण, आपदा जोखिम कम करने, खाद्य सुरक्षा और आजीविका में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महासागर अवलोकन, चक्रवात पूर्वानुमान, समुद्री डेटा प्रणालियों और प्रारंभिक चेतावनी सेवाओं में भारत की मजबूत राष्ट्रीय क्षमताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि तकनीकी प्रगति ने विपरीत मौसम के दौरान होने वाली जानमाल की हानि को काफी हद तक कम कर दिया है।

उन्होंने अपने भाषण में विशेष रूप से महासागरों का गर्म होना, अम्लीकरण और समुद्र स्तर में वृद्धि जैसे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के संदर्भ में पारंपरिक भौतिक मॉडलों के पूरक के रूप में डेटा-आधारित और AI-सक्षम मॉडलों के महत्व पर बल दिया।

इस सत्र को संबोधित करते हुए भारत में Norway की राजदूत May-Elin Stener ने महासागरों और नीली अर्थव्यवस्था में भारत-Norway के बढ़ते सहयोग पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जब AI को खुले, अंतरसंचालनीय और विश्वसनीय डिजिटल आधारों पर विकसित किया जाता है, तो यह मत्स्य प्रबंधन, जहाजरानी दक्षता, बंदरगाह संचालन और तटीय मजबूती को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकता है।

Stener ने कहा कि Digital Public Infrastructure में भारत का अग्रणी होना इसे खुले डेटा, साझा मानकों और जिम्मेदार डिजिटल प्रबंधन पर आधारित एक वैश्विक डिजिटल महासागर ढांचा विकसित करने में सक्षम बनाएगा, जिससे न केवल भारत बल्कि वैश्विक समुदाय को भी लाभ होगा।

पैनल में कहा गया कि भारत खुले डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित बुद्धिमत्ता और सुदृढ़ शासन ढांचे को एकीकृत करने वाले डिजिटल महासागर अवसंरचना विकसित करके Global South का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम है। समुद्री आजीविका को बढ़ावा देने, परिचालन लागत को कम करने और नीली अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में समय पर डेटा-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आवश्यक होगी।



You may also like

Leave a Comment