Thursday, February 5, 2026 |
Home » आर्थिक वृद्धि मजबूती के रास्ते पर, महंगाई भी आ रही है काबू में: आरबीआई गवर्नर

आर्थिक वृद्धि मजबूती के रास्ते पर, महंगाई भी आ रही है काबू में: आरबीआई गवर्नर

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की आंतरिक मजबूती और बेहतर नीतिगत कदम से आर्थिक वृद्धि मजबूत हो रही है, जबकि महंगाई भी काबू में आ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक पूरी तरह से सतर्क है और मौद्रिक नीति का रुख आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के साथ महंगाई को काबू में लाने पर है। दास ने जापान के तोक्यो में उद्योग मंडल तोक्यो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भारतीय आर्थिक अध्ययन संस्थान की भारतीय अर्थव्यवस्था पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह ‘संतोष की बात है कि भारतीय अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में उतार-चढ़ाव भरे हालात में भी यह सुगमता से आगे बढ़ी है। अपनी अंतर्निहित मजबूती और सूझबूझ के साथ नीतिगत उपायों से वृद्धि को गति और मजबूती मिल रही है। साथ ही मुद्रास्फीति भी काबू में आ रही है।’’उन्होंने कहा कि हमारा आर्थिक प्रदर्शन महामारी के समय से सोच-विचार कर किये गये उपायों, उपयुक्त मौद्रिक तथा राजकोषीय नीतियों के दम पर बेहतर रहा है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वृहद आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों को मजबूत करने पर नीतिगत ध्यान और निरंतर संरचनात्मक सुधारों ने भारत को वृद्धि के मामले में विशिष्ट बनाया है।
यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आंकड़ों से पता चलता है। महामारी के बाद जीडीपी वृद्धि में 2020-21 में 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं 2021-22 में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ स्थिति बदली है।
दास ने कहा कि कि 2023-24 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जो महत्वपूर्ण आंकड़े (जीएसटी, बिजली खपत आदि) हैं, वे संकेत देते हैं कि वृद्धि की गति जारी रहेगी।
आरबीआई ने 2023-24 के लिये जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

फिनटेक का लाभ उठाने और सीमापार से भुगतान को अधिक कुशल और सस्ता बनाने के लिये भारत और जापान की तेज भुगतान प्रणालियों को जोडऩे की संभावना का पता लगाया जा सकता है।’’



You may also like

Leave a Comment