जयपुर। जयपुर आधारित आरएमसी स्विचगियर्स लिमिटेड को महावितरण – महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 23,63,74,211 रुपए का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है। यह लेटर ऑफ-ग्रिड डीसी सोलर वोल्टाइक वाटर पंपिंग सिस्टम (एसपीडब्ल्यूपीएस) के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परिवहन, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए है, जिसकी क्षमता 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी है। यह स्थापना महाराष्ट्र जिले में चिन्हित किसान के भूखंड पर की जाएगी। इसमें पूर्ण सिस्टम वारंटी, मरम्मत और रखरखाव तथा रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (आरएमएस) 5 वर्ष के लिए शामिल है। यह अनुबंध “मगेल त्याला सौर कृषि पंप” योजना/पीएम कुसुम बी योजना के अंतर्गत है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस अनुबंध ज्ञापन (एलओए) की प्राप्ति से कंपनी के ऑर्डर बुक को और मजबूती मिली है और इससे कंपनी के राजस्व और विकास की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

