Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate World‘देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज

‘देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा आज

निवेशक 13 जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
गुजरात के सुरेंद्रनगर आधारित ‘देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड’ कैटलिस्ट, एडसोरबैंटस् और सिरेमिक बॉल का निर्माण एवं देश-विदेश में बिक्री करने वाली स्वदेशी कंपनी है। कंपनी द्वारा नई विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 13 जुलाई 2026 को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 2004 में निगमित, देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड स्वदेशी कंपनी है जो कैटलिस्ट, एडसोरबैंटस् और सिरेमिक बॉल का निर्माण करती है। ये विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रमुख सामग्री के रूप में उपयोग किए जाते हैं। कंपनी गुजरात में स्थित एक विनिर्माण संयंत्र का संचालन करती है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 6,205 मीट्रिक टन है। इसके उत्पाद तेल और गैस रिफाइनरियों, पेट्रोकेमिकल्स, इस्पात, उर्वरक और अन्य औद्योगिक प्रसंस्करण क्षेत्रों जैसे उद्योगों को आपूर्ति किए जाते हैं। ये सामग्रियां प्रक्रिया दक्षता में सुधार, परिचालन विश्वसनीयता में वृद्धि और अधिक टिकाऊ औद्योगिक संचालन में सहायक होती हैं। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4,375.04 लाख रुपए का कुल राजस्व और 407.84 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5,353.89 लाख रुपए का कुल राजस्व और 767.23 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 5,684.44 लाख रुपए का कुल राजस्व और 1,252.09 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 22.45 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘देवसन कैटलिस्ट लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म 9 जुलाई को खुलकर 13 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 35,88,000 इक्विटी शेयर 112 रुपए से 118 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 42 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ को मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जेजे आईपीओ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश
सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment