नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Z-Tech (India) Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी चिंचवड नगर निगम के बॉलीवुड पार्क को स्थापित करने के लिए एच1 बोलीदाता के रूप में उभरी है। परियोजना को बिल्ड ऑन ऑपरेट मॉडल पर स्थापित किया जाएगा। परियोजना की लागत राशि 9,80,36,789/- है। इसकी अवधि 5 वर्ष है।
यह परियोजना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और प्रमुख सार्वजनिक प्राधिकरणों के सहयोग से उच्च-मूल्य वाली परियोजनाएं प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। कंपनी प्रबंधन को विश्वास है कि यह कंपनी के भविष्य के विकास में सकारात्मक योगदान देगा और कंपनी का लक्ष्य प्रदर्शन मानकों को पूरा करना है जिसके परिणामस्वरूप रियायत अवधि का विस्तार हो सकता है।
यह करती है कंपनी: नवंबर 1994 में निगमित, जेड-टेक (इंडिया) लिमिटेड सिविल इंजीनियरिंग उत्पादों को डिजाइन करती है और देश में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सिविल निर्माण परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक विशेष भू-तकनीकी समाधान प्रदान करती है।
कंपनी अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है, जिसमें कंपनी रीसाइकल्ड स्क्रैप सामग्री का उपयोग करके थीम पार्क बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी ने अभी तक 6 थीम पार्क विकसित किए हैं और 10 थीम पार्क का काम चल रहा है। कंपनी अभी तक 30 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी कर चुकी है और 45 से अधिक परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। कंपनी की वर्तमान कुल ऑर्डर बुक 158 करोड़ रुपए की है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के कुल राजस्व में थीम पार्क की हिस्सेदारी 58.31 फीसदी दर्ज की गई।
कंपनी तीन प्रमुख श्रेणियों में नवीन, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करती है एवं ये श्रेणियां सस्टेनेबल थीम पार्क विकास, औद्योगिक अपशिष्ट जल प्रबंधन और भू-तकनीकी विशिष्ट समाधान हैं।
कंपनी के ग्राहकों में भरतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, जीएमआर इंफ्रा लिमिटेड, पुंज लॉयड लिमिटेड, एनसीसी लिमिटेड, एमईपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, मधुकॉन शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जीवीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड शामिल हैं।

