जयपुर | कुंजेश कुमार पतसारिया | कुछ अलग करने की ललक हो तो दो व्यवसाय करके अपनी पहचान कायम की जा सकती है। ऐसा ही कर दिखाया है Raina Perfumes और Lifestyle Properties and Developers Private Limited के डायरेक्टर Yusuf Rehan Pasha ने। व्यवसाय का जुनून इन्हें ऐसे लुभाया कि पहले रियल एस्टेट का व्यवसाय शुरू किया, फिर Raina Perfumes कंपनी खोलकर दूसरा बिजनेस प्रारंभ कर दिया। आज दोनों व्यवसाय में अपनी टीम के साथ लगातार काम को अंजाम देकर अपना वर्चस्व कायम कर रहे हैं।
आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मेरी प्रारंभिक शिक्षा विभिन्न शहरों में हुई, क्योंकि पिताजी Indian Navy में कार्यरत थे। इसी कारण मुझे अलग-अलग शहरों और वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिला। मेरी स्कूली शिक्षा Cochin, Mumbai और Ajmer जैसे शहरों में हुई। मैंने Banking और Finance सेक्टर में कार्य किया। ICICI Bank में Regional Manager और Reliance Capital समूह में Regional Head के रूप में कार्य किया।
फर्म शुरू करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
खुद के निर्णय से ही मैंने अपना बिजनेस शुरू किया। इसके लिए करीब 12 वर्षों का Corporate अनुभव लेने के बाद वर्ष 2010 में Lifestyle Properties and Developers Private Limited की स्थापना की। शुरुआत सीमित पूंजी और एक-दो प्लॉट्स के छोटे प्रोजेक्ट्स से की गई। धीरे-धीरे हमने आवासीय कॉलोनियों और मकानों के विकास का कार्य शुरू किया और आज Ajmer तथा Pushkar के आसपास कई सफल Residential Projects पूरे किए हैं।
जहां तक परफ्यूम व्यवसाय की बात है, United Arab Emirates में एक Perfume कंपनी के साथ काम करने के दौरान ही मेरी Perfume और इत्तर के प्रति रुचि विकसित हुई थी। यही रुचि आगे चलकर प्रेरणा बनी। वर्ष 2023 में Raina Perfumes की शुरुआत की। शुरुआती दो वर्ष पूरी तरह Research and Development में लगाए, ताकि हम बेहतरीन और विशिष्ट Fragrances तैयार कर सकें। उसके बाद हमने Online बिक्री शुरू की। आज हमारे उत्पाद Amazon जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अच्छी स्थिति में हैं और हाल ही में हमने Myntra और Meesho पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
दोनों व्यवसायों में मेरा मुख्य कार्य नए विचारों की खोज करना, उन्हें विकसित करना और योजनाबद्ध तरीके से लागू करना है। रियल एस्टेट में मेरा ध्यान नए प्रोजेक्ट्स की पहचान, उनकी व्यवहारिकता और लाभप्रदता के आकलन पर रहता है। वहीं Perfume व्यवसाय में मेरा मुख्य फोकस ऐसी विशिष्ट और Exclusive खुशबुओं का निर्माण करना है, जो ग्राहकों को एक अलग अनुभव दें।
आप दोनों व्यवसाय को अकेले संभालते हैं या फिर आपके साथ टीम और पार्टनर्स भी हैं। दोनों व्यवसायों को मैनेज कैसे कर पाते हैं? कई चुनौतियां भी आपके समक्ष आई होंगी?
व्यवसाय के शुरुआत से ही मुझे बहुत भरोसेमंद पार्टनर्स और एक मजबूत टीम का साथ मिला। हमने हर परिस्थिति में एक टीम की तरह काम किया है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। मेरी टीम और पार्टनर्स अलग-अलग क्षेत्रों और अनुभवों से आते हैं, इसलिए हमारी सामूहिक समझ और अनुभव काफी व्यापक है। विशेष रूप से रियल एस्टेट जैसे क्षेत्र में बिना एक मजबूत टीम के टिके रहना बहुत कठिन है।
दोनों व्यवसायों को संभालना मुश्किलभरा तो है, पर विश्वसनीयता से बिजनेस को आगे बढ़ाया है। व्यवसाय में चुनौतियां भी आईं। रियल एस्टेट सेक्टर में भारत की सबसे बड़ी चुनौती आज Affordable Housing है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और यह एक सकारात्मक पहल है। दूसरी ओर जमीन की कीमतों में लगातार तेज बढ़ोतरी हुई है, जिससे ऐसे प्रोजेक्ट लॉन्च करना चुनौतीपूर्ण हो गया है, जो ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण भी हों और बजट में भी फिट बैठें। इसके अलावा निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतें भी इस क्षेत्र को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। मेरा मानना है कि एक अच्छा व्यवसायी हर चुनौती में अवसर ढूंढ लेता है।
वहीं Raina Perfumes जैसे Beauty और Perfume सेक्टर में सबसे महत्वपूर्ण चीज उत्पाद होता है। केवल कोई नया Product लॉन्च कर देना सफलता की गारंटी नहीं है। आपको ऐसा उत्पाद बनाना होता है, जो ग्राहक की किसी खास जरूरत या समस्या का समाधान करे। सही बाजार की पहचान करना और उसी के अनुसार उत्पाद विकसित करना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय में दूसरी बड़ी चुनौती गुणवत्ता को लगातार बनाए रखना और कीमतों को ग्राहकों के लिए किफायती रखना है। हम Mid Market Segment में काम करते हैं, इसलिए हमें Product की लागत और कीमतों पर लगातार नजर रखनी पड़ती है, ताकि ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता उचित मूल्य पर मिल सके।
सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं?
मेरा मानना है कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे मजबूत नींव होती है और यही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करती है। हम समय-समय पर शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों और सामाजिक पहल में सहयोग करते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और देश व समाज के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।
आपके आदर्श कौन हैं? जो युवा व्यवसाय के क्षेत्र में आना चाहते हैं, उन्हें आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
मेरा कोई एक विशेष व्यवसायिक आदर्श नहीं है। मेरा मानना है कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती। मैं विभिन्न उद्योगों के सफल और बड़े Business Leaders के कार्य करने के तरीके, उनकी सोच, निर्णय क्षमता और संघर्षों से प्रेरणा लेता हूं। हर सफल व्यक्ति की यात्रा हमें कुछ ना कुछ सिखाती है और मैं उन्हीं अनुभवों से अपने लिए सीख निकालने का प्रयास करता हूं।
युवाओं को मेरा संदेश यही है कि व्यवसाय केवल पैसा कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के विकास में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी है। जो युवा व्यवसाय में आना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले धैर्य, अनुशासन और निरंतर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। व्यवसाय में सफलता रातों-रात नहीं मिलती। इसके लिए मेहनत, सही योजना, जोखिम उठाने की क्षमता और असफलताओं से सीखने का साहस होना बहुत जरूरी है।
भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
रियल एस्टेट और Perfume दोनों क्षेत्रों में हमारा लक्ष्य अभी और बड़ा है। रियल एस्टेट में हमने कई महत्वपूर्ण और यादगार प्रोजेक्ट्स दिए हैं, जैसे Lifestyle Properties and Developers Private Limited के तहत Hill View Farms और Aravali Farms जैसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट अभी आना बाकी है। हम एक ऐसा Landmark Project तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो लंबे समय तक लोगों के लिए मिसाल बने।
वहीं Perfume के क्षेत्र में मेरा सपना केवल एक Brand बनाना नहीं है, बल्कि ऐसी एक Iconic खुशबू तैयार करना है, जिसे लोग वर्षों तक याद रखें। मैं चाहता हूं कि Raina Perfumes की पहचान ऐसी विशिष्ट और यादगार Fragrance से बने, जो समय के साथ हमारी पहचान बन जाए।

