Yes Bank के Share में तेज गिरावट
Supreme Court के फैसले के बाद Yes Bank के Shares शुक्रवार को करीब 4% तक गिर गए। Court ने ₹8,415 करोड़ के Additional Tier-1 यानी AT-1 Bonds के Write-off को रद्द करने वाले Bombay High Court के फैसले को बरकरार रखा है। इसके बाद Analysts ने Bank की Capital Position और Book Value पर संभावित दबाव को लेकर चिंता जताई है।
Citi ने घटाया Target Price
Global Brokerage Citi ने Yes Bank पर अपनी Sell Rating बरकरार रखते हुए Target Price घटाकर ₹17.50 कर दिया है। Brokerage का मानना है कि AT-1 Bond Write-down के reversal से Bank के Capital से जुड़ी चिंताएं दोबारा सामने आ सकती हैं।
CET1 Ratio पर पड़ सकता है असर
Citi के अनुमान के मुताबिक, केवल Principal Amount को ध्यान में रखा जाए तो Yes Bank के Common Equity Tier 1 यानी CET1 Capital Ratio में करीब 250 Basis Points की गिरावट आ सकती है और यह 11.5% तक पहुंच सकता है। Brokerage ने Bank की Book Value में भी करीब 13-14% की संभावित कमी का अनुमान लगाया है।
Capital Raise की पड़ सकती है जरूरत
Citi का मानना है कि संभावित Liability के कारण Yes Bank को अपने Capital Buffers मजबूत करने के लिए Capital Raise की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, अंतिम असर Supreme Court के फैसले को लागू करने के तरीके और Outstanding Bonds के Treatment पर निर्भर करेगा।
Morgan Stanley भी सतर्क
Morgan Stanley ने भी Yes Bank पर Underweight Rating बरकरार रखते हुए ₹17 का Target दिया है। Brokerage के मुताबिक, करीब ₹6,300 करोड़ की Post-tax Liability Bank की Net Worth के लगभग 12% के बराबर हो सकती है और CET1 Ratio में करीब 190 Basis Points की कमी आ सकती है।
₹17.45 तक गिरा Share
BSE पर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तक Yes Bank का Share करीब 3.85% गिरकर ₹17.45 तक पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को Stock ₹18.03 के Lower Circuit तक गिर गया था।

