Tuesday, December 9, 2025 |
Home » Waaree ने बाज़ार नेतृत्व रखा जारी, 2025 की तीसरी तिमाही में बनी भारत की सर्वश्रेष्ठ सौर मॉड्यूल आपूर्तिकर्ता

Waaree ने बाज़ार नेतृत्व रखा जारी, 2025 की तीसरी तिमाही में बनी भारत की सर्वश्रेष्ठ सौर मॉड्यूल आपूर्तिकर्ता

by Business Remedies
0 comments

राष्ट्रीय, 3 दिसम्बर 2025: भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता, वॉरी एनर्जीज़ लिमिटेड ने, जेएमके रिसर्च एंड एनालिटिक्स आरई मार्केट अपडेट के अनुसार, 2025 की तीसरी तिमाही में सोलर मॉड्यूल शिपमेंट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस तरह कंपनी ने उद्योग में अपने नेतृत्व को और मज़बूत किया है। वारी ने भारत के 28 प्रमुख मॉड्यूल आपूर्तिकर्ताओं में सबसे अधिक शिपमेंट दर्ज किए, जिससे देश के विकसित होते सौर बाज़ार में कंपनी की स्थिति और मज़बूत हुई।

भारतीय मॉड्यूल विनिर्माताओं का योगदान, 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान, कुल बाज़ार शिपमेंट का 95 प्रतिशत से अधिक रहा। वारी ने अपनी उन्नत बैकवर्ड–इंटीग्रेटेड विनिर्माण क्षमता, सशक्त आपूर्ति श्रृंखला और गुणवत्ता एवं नवोन्मेष की प्रतिष्ठा के आधार पर नेतृत्व कायम रखा।

भारत के सौर क्षेत्र में प्रगति: उद्योग परिदृश्य

भारत के सौर क्षेत्र में इस तिमाही के दौरान लगभग 8.06 गीगावॉट यूटिलिटी स्तरीय और 2.7 गीगावॉट रूफटॉप सौर क्षमता जुड़ी, जिससे सितंबर 2025 तक कुल स्थापित क्षमता 127 गीगावॉट हो गई। वारी की सतत नेतृत्व की स्थिति देश के 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की दिशा में हो रही प्रगति को रेखांकित करती है।

विनिर्माण में तेज़ी

वॉरी ने तीसरी तिमाही के दौरान 1.8 गीगावॉट अतिरिक्त मॉड्यूल क्षमता और 4.2 गीगावॉट सेल विनिर्माण क्षमता जोड़ी, जो भारत की सौर आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का संकेत है। वैश्विक व्यापार से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपने तीसरी तिमाही के मॉड्यूल उत्पादन में से 37.9 प्रतिशत का निर्यात किया, जो इसकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा और नवोन्मेष क्षमता को रेखांकित करता है।

वारी अब एक समग्र ऊर्जा–संक्रमण कंपनी के रूप में विकसित हो चुकी है, जो सौर ईपीसी समाधान, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, ट्रांसफॉर्मर, सौर इन्वर्टर, हरित हाइड्रोजन समाधान, तथा ऊर्जा बुनियादी ढांचा (जिसमें डाटा–सेंटर क्षमता विकास भी शामिल है) प्रदान करती है। यह एकीकृत पोर्टफोलियो भारत की स्वच्छ ऊर्जा आकांक्षाओं को संपूर्ण और भविष्योन्मुख समाधान प्रदान कर दृढ़ बनाता है।

वारी के कार्यकारी निदेशक, श्री सुनील राठी ने कहा, “भारतीय सौर मॉड्यूल बाज़ार में वारी का सतत नेतृत्व देश की स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने की प्रक्रिया को गति देने तथा वैश्विक स्तर पर योगदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस क्षेत्र में तेज़ी से विस्तार के बीच, हम पैमाने, गुणवत्ता और नवोन्मेष पर ध्यान केंद्रित कर ग्राहकों और ऊर्जा परितंत्र को बेहतर मूल्य प्रदान करते रहेंगे।“

जेएमके रिसर्च ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष ‘26 में वारी 41.5 गीगावॉट अतिरिक्त सौर क्षमता जोड़ेगी। इस तरह कंपनी भारत के आत्मनिर्भर और भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने लिए तैयार सौर दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।



You may also like

Leave a Comment