Sunday, March 8, 2026 |
Home » Vishal Bharadwaj की O’Romeo में रोमांच का तूफान, डा. ऑर्थो के साथ खास साझेदारी

Vishal Bharadwaj की O’Romeo में रोमांच का तूफान, डा. ऑर्थो के साथ खास साझेदारी

Film O'Romeo और आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो के बीच हुआ प्रमोशनल करार

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/चंडीगढ़। मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म ओ’रोमियो शुक्रवार को दर्शकों के बीच आ चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दमदार अभिनय और तीव्र भावनात्मक टकराव से सजी यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस व मानवीय संवेदनाओं का अनोखा संगम प्रस्तुत कर रही है। फिल्म की कहानी परिस्थितियों, संघर्ष और जुनून के बीच पनपते रिश्तों और फैसलों की गहराई को उजागर करती है। वहीं, एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर डा. संजीव जुनेजा ने फिल्म ओ’रोमियो की सफलता की कामना की है। इस दौरान दिविसा हर्बल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि जैसे फिल्म की कहानी हालातों के आगे झुकने के बजाय मजबूती से खड़े होने की है, वैसे ही उनकी कंपनी का प्रमुख उत्पाद आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो तेल शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के खिलाफ मजबूती से खड़ा होता है। इसी सोच के मद्देनजर डा. ऑर्थो को फिल्म के साथ को-ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में जोड़ा है। उन्होंने कहा कि डा. ऑर्थो तेल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। आज भारतवर्ष में लगभग हर घर में डा. ऑर्थो का कोई न कोई प्रोडक्ट अवश्य मौजूद है, जो कि उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डा. ऑर्थो तेल जोड़ों के दर्द की सबसे प्रसिद्ध औषधि है। इतना ही नहीं, डा. ऑर्थो आयुर्वेदिक तेल के साथ-साथ, स्ट्रांग तेल, कैप्सूल, आइंटमेंट, बाम, स्प्रे, प्रीमियम क्वालिटी के नी कैप, बैक स्पोर्ट, पोश्चर कोरक्टर, एंकल बाइंडर, प्रीमियम सर्वाइकल पिल्लो, मैटरस आदि भी बाजार में उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment