Saturday, March 7, 2026 |
Home » आज खुलेगा ‘Vigor Plast India Limited’ का आईपीओ

आज खुलेगा ‘Vigor Plast India Limited’ का आईपीओ

निवेशक 9 सितम्बर 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
vigor limited ipo

बिजनेस रेमेडीज। जामनगर, गुजरात आधारित ‘विगोर प्लास्ट इंडिया लिमिटेड़’ सीपीवीसी और यूपीवीसी पाइप और फिटिंग के विनिर्माण और आपूर्ति में संलग्न प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ सुरक्षित उधारों का पुनर्भुगतान करने, अहमदाबाद, गुजरात में नए गोदाम के विकास और निर्माण हेतु पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 9 सितम्बर को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में निगमित, विगोर प्लास्ट इंडिया लिमिटेड सीपीवीसी और यूपीवीसी पाइप और फिटिंग के विनिर्माण और आपूर्ति में लगी हुई है। कंपनी सीपीवीसी और यूपीवीसी प्लंबिंग पाइप और फिटिंग, एसडब्ल्यूआर पाइप और पीवीसी कृषि पाइप सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 37.39 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.30 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 42.52 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 46.02 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.30 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 40.51 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 12.78 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 4.93 रुपए और कुल कर्ज 17.72 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.39 का है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘विगोर प्लास्ट इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 9 सितंबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,99,200 शेयर 77 रुपए से 81 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 25.10 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए 6,00,000 शेयर बिक्री कर 4.86 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment