जारी किए जाने वाले नए शेयरों की संख्या: 5 रुपए प्रति शेयर के 84,30,000 इक्विटी शेयर
इश्यू राशि: 34.56 करोड़ रुपए
इश्यू मूल्य: 41 रुपए प्रति शेयर
लॉट का आकार: 3,000 इक्विटी शेयर
Business Remedies/जयपुर। Victory Electric Vehicles International Limited इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे L5 electric three wheeler, L3 e-rickshaw, e-cargo/loader और electric scooter के निर्माण में संलग्न है। कंपनी का 34.56 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निर्गम आकार का IPO आज खुलेगा और shares को NSE Emerge पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
Equity share allocation:
NII: अधिकतम 40,02,000 इक्विटी शेयर
RII: अधिकतम 40,05,000 इक्विटी शेयर
Market Maker: अधिकतम 4,23,000 इक्विटी शेयर
IPO से प्राप्त राशि का उपयोग capital expenditure, working capital आवश्यकताओं की पूर्ति और general corporate purposes के लिए किया जाएगा। IPO आज सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और Friday, 9 January, 2026 को बंद होगा। इस IPO के lead manager के रूप में Corpwis Advisors Private Limited कार्य कर रही है और Mashitla Securities Private Limited इस IPO की registrar है।
कारोबारी गतिविधियां :
Victory Electric Vehicles International Limited e-rickshaw, e-cargo/loader और electric scooter सहित electric vehicles के निर्माण में संलग्न है। कंपनी का product portfolio पारंपरिक मॉडलों से आगे बढ़कर विशिष्ट अनुप्रयोगों जैसे कि food delivery और ice cream vending के लिए डिज़ाइन किए गए customized electric three-wheelers तक फैला हुआ है। यह भारत सरकार के ICAT license प्राप्त करने वाली शुरुआती कुछ कंपनियों में से एक है, जिसके तहत कंपनी L5 e-rickshaw बेचती है।
कंपनी की व्यावसायिक रणनीति भारत में बढ़ते electrification का लाभ उठाने पर केंद्रित है, साथ ही कंपनी भविष्य में चुनिंदा international markets में अपने electric vehicles के निर्यात के अवसरों का भी पता लगा रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5,086.18 लाख रुपए का revenue, 779.30 लाख का EBITDA और 517.37 लाख का tax पश्चात net profit दर्ज किया है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।




