नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित स्टील क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी विभोर स्टील लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने पहले विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड हाई मास्ट लाइटिंग पोल और मोनोपोल के नए उत्पाद को मार्च 2026 के अंत तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया था। हालांकि,भौगोलिक और अन्य परिस्थितियों के कारण वर्तमान में बाजार में इन उत्पादों की कोई मांग नहीं होने के कारण, इनका लॉन्च योजना के अनुसार नहीं हो सका। अब कंपनी ने हाई मास्ट लाइटिंग पोल और मोनोपोल के अब जून 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद जताई है।
कारोबारी गतिविधियां:
2003 में स्थापित, विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड देश में विभिन्न हैवी इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए स्टील पाइप और ट्यूब का निर्माण, निर्यात और आपूर्ति करती है। फरवरी, 2024 में कंपनी का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आया था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की ओर से काफी अच्छा समर्थन हासिल हुआ था और आईपीओ को 320 गुना अभिदान हासिल हुआ था।

