Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate WorldVibhor Steel Tubes Limited ने 1 मार्च 2025 से Odhisa में ग्राम पोडबहाल, Sardar Sundargarh Tehsil, Sundargarh District in Odisha में स्थित यूनिट 3 में परीक्षण उत्पादन शुरू किया

Vibhor Steel Tubes Limited ने 1 मार्च 2025 से Odhisa में ग्राम पोडबहाल, Sardar Sundargarh Tehsil, Sundargarh District in Odisha में स्थित यूनिट 3 में परीक्षण उत्पादन शुरू किया

उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है कंपनी

by Business Remedies
0 comments
vibhor steels

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित स्टील क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी Vibhor Steel Tubes Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 1 मार्च 2025 से जनरेटर के उपयोग के साथ ओडिशा में ग्राम पोडबहाल, सरदार सुंदरगढ़ तहसील, सुंदरगढ़ जिले में स्थित यूनिट 3 में परीक्षण उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके अलावा, 7 फरवरी, 2025 की सूचना के अनुसार, कंपनी प्रबंधन ने कहा था कि बिजली कनेक्शन शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है और उम्मीद है कि संयंत्र चालू हो जाएगा और मार्च 2025 के अंत तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

2003 में स्थापित, Vibhor Steel Tubes Limited देश में विभिन्न हैवी इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए स्टील पाइप और ट्यूब का निर्माण, निर्यात और आपूर्ति करती है। फरवरी, 2024 में कंपनी का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आया था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की ओर से काफी अच्छा समर्थन हासिल हुआ था और आईपीओ को 320 गुना अभिदान हासिल हुआ था। कंपनी ने भी आईपीओ प्राइस 151 रुपए के मुकाबले निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न देते हुए 446 तक के स्तर छुए थे। वर्तमान में कंपनी का शेयर करीब 143 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

इसके साथ ही विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड नए उत्पादों यानी हाई मास्ट लाइटिंग पोल्स, ऑक्टागोनल पोल्स और मोनोपोल्स की शुरूआत के साथ अपने मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। हाई मास्ट लाइटिंग पोल और ऑक्टागोनल पोल के लॉन्च की अपेक्षित तारीख अप्रैल 2025 के अंत तक है और मोनोपोल के लिए लॉन्च की अपेक्षित तारीख अगस्त 2025 के अंत तक है।



You may also like

Leave a Comment