Tuesday, June 30, 2026 |
Home Tech WorldVi ने लॉन्च किया नया कैंपेन, 6 महीनों में 1,00,000 से अधिक टॉवर्स के एडिशन को किया हाईलाईट

Vi ने लॉन्च किया नया कैंपेन, 6 महीनों में 1,00,000 से अधिक टॉवर्स के एडिशन को किया हाईलाईट

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने वित्तीय वर्ष 24-25 के 6 महीनों के दौरान देश भर में 1,00,000 से अधिक टावर्स शामिल करने की उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपने नए कैंपेन का अनावरण किया। यह उपलब्धि नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने तथ नेटवर्क का पैमाना और स्पीड बढ़ाने की वी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बड़े ही रोमांचक एवं मनोरंजक अदांज में अपने नेटवर्क विस्तार पर रोशनी डालते हुए यह कैंपेन वी के नए नेटवर्क अवतार- द नेटीज लेकर आया है- एनीमेटेड कैरेक्टर्स का यह सेट मोबाइल टावर्स से प्रेरित है।
इस अवसर पर अवनीश खोसला, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, वी ने कहा, ‘‘हमारे नेटवर्क का विस्तार सिर्फ पैमाने के बारे में नहीं है बल्कि स्मार्ट और स्ट्रैटेजिक डिप्लॉयमेन्ट के बारे में भी है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता देकर, अपनी स्पैक्ट्रम दक्षता का लाभ उठाकर और गुणवत्तापूर्ण इंडोर अनुभव पर फोकस कर हम भविष्य के लिए तैयार उच्च परफोर्मेन्स वाला नेटवर्क उपलब्ध कराते हैं। छह महीनों में एक लाख टॉवर शामिल करना और सर्वश्रेष्ठ 4जी अनुभव के लिए मान्यता मिलना निरंतर उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ सेवाएं प्रदान करने की वी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रोहित दूबे, सीनियर ईसीडी, ओगिल्वी ने कहा, ‘‘वी के लिए इस फिल्म को तैयार करते समय हमने इस बात को ध्यान में रखा कि हर कम्युनिकेशन दर्शकों में खुशी का संचार करे। इसीलिए हमने टेकनिकल स्टोरी को बयां करने के लिए एनिमेशन को चुना।’



You may also like

Leave a Comment