Thursday, August 20, 2026 |
Home CommodityVedanta ने 2025 में अब तक का सर्वाधिक Aluminium और Zinc उत्पादन किया

Vedanta ने 2025 में अब तक का सर्वाधिक Aluminium और Zinc उत्पादन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रमेडीज/नई दिल्ली Vedanta Limited ने चौथी तिमाही और वार्षिक Aluminium उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया, जबकि Zinc India इकाई ने वार्षिक खनन और परिष्कृत धातु उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने अपने आयरन ओर (लोह आयस्क) प्रभाग के तहत बिक्री योग्य अयस्क और पिग आयरन में तिमाही-दर-तिमाही और साल-दर-साल उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। विभिन्न परिचालन और तकनीकी कारकों ने प्रमुख खंडों में वृद्धि का समर्थन किया।
भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी (एक्स चाइना) Aluminium उत्पादक कंपनी Vedanta ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसका वार्षिक एल्युमीनियम और एल्युमीना उत्पादन रिकॉर्ड 2,421 किलोटन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 2 प्रतिशत अधिक है। वार्षिक एल्युमीना उत्पादन पिछले साल की समान अवधि से 9त्न बढक़र 1,975 किलोटन हो गया, जिसका मुख्य कारण विस्तार की नई श्रृंखला से उत्पादन है।
कंपनी की जिंक इंडिया इकाई ने 1,095 किलोटन वार्षिक खनन धातु उत्पादन और 1,052 किलोटन वार्षिक परिष्कृत धातु उत्पादन का नया उच्च स्तर दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक था। इसी तरह, वेदांता की जिंक इंटरनेशनल इकाई ने भी अपने कुल खनन धातु उत्पादन में वृद्धि देखी, जो साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में 52त्न ब?ा । जिंक इंटरनेशनल डिवीजन में वृद्धि इसकी गैम्सबर्ग सुविधा में उच्च उत्पादन, बेहतर जिंक ग्रेड, रिकवरी और उच्च थू्रपुट द्वारा संचालित थी।
Vedanta के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में कहा कि कंपनी अपनी Aluminium उत्पादन क्षमता का उल्लेखनीय विस्तार कर रही है और अपने ग्रीन एल्युमीनियम उत्पादन संयंत्र के लिए स्थान का चयन करने के अंतिम चरण में है, जो कंपनी के अनुसार दुनिया का पहला पूर्ण रूप से ग्रीन एल्युमीनियम संयंत्र होगा। Vedanta अन्य इकाइयों में भी प्रमुख क्षमता विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसका बाल्को स्मेल्टर विस्तार उन्नत चरण में है, और इसे वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में चालू करने का लक्ष्य है। कंपनी की Zinc India इकाई ने देबारी में 160,000 टन प्रति वर्ष रोस्टर और 510,000 टन प्रति वर्ष उर्वरक संयंत्र की योजना बनाई है, जिसका अंतिम कमीशन वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में लक्षित है। इसी तरह, वेदांता की जिंक इंटरनेशनल इकाई की चरण-2 विस्तार परियोजना को वित्त वर्ष 26 में चालू करने का लक्ष्य है। Vedanta के प्रस्तावित डीमर्जरका समर्थन करते हुए इस साल फरवरी की शुरुआत में 99.5त्न से अधिक शेयरधारकों और लेनदारों ने योजना के पक्ष में मतदान किया था । डीमर्जर के परिणामस्वरूप 5 स्वतंत्र कंपनियां बनेंगी।



You may also like

Leave a Comment