Monday, July 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceVaibhav Global ने घोषित किए शानदार तिमाही वित्तीय परिणाम,कर पश्चात शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही 129.81 फीसदी बढ़कर हुआ 63.82 करोड़ रुपए

Vaibhav Global ने घोषित किए शानदार तिमाही वित्तीय परिणाम,कर पश्चात शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही 129.81 फीसदी बढ़कर हुआ 63.82 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैशन ज्वैलरी, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, परिधान और एक्सेसरीज के वैश्विक ई-टेलर वैभव ग्लोबल लिमिटेड (वीजीएल) ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त होने वाली तीसरी तिमाही और नौमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है।
तिमाही दर तिमाही पर कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ
129.81 फीसदी बढ़कर 63.82 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 27.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 893.91 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 9.62 फीसदी अधिक 979.63 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 47.08 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 35.55 फीसदी अधिक 63.82 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व 2268.01 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 12.41 फीसदी अधिक 2549.54 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 105.68 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 12.64 फीसदी अधिक 119.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने 7.20 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।



You may also like

Leave a Comment