Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and Insuranceअप्रैल-जुलाई में UPI से हुआ 81 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

अप्रैल-जुलाई में UPI से हुआ 81 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। Unified Payments Interface (UPI)  से अप्रैल-जुलाई की अवधि में 81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। इसमें सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Global Payments हब पेसिक्योर की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट डेटा में कहा गया है कि UPI से प्रति सेकंड 3,729.1 लेनदेन हो रहे हैं। 2022 में यह आंकड़ा 2,348 लेनदेन प्रति सेकंड था। इस दौरान यूपीआई से लेनदेन में 58 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है।आंकड़ों के मुताबिक UPI लेनदेन की संख्या के मामले में भारत, चीन के अलीपे, अमेरिका के पेपाल और ब्राजील के पिक्स से काफी आगे निकल गया है।

जुलाई में UPI से कुल 20.6 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। यह अब तक दर्ज किया गया यूपीआई लेनदेन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा यूपीआई से होने वाले लेनदेन की कुल वैल्यू लगातार तीन महीने से 20 लाख करोड़ रुपये के ऊपर बनी हुई है। पेसिक्योर की ओर से यह डेटा दुनियाभर के शीर्ष वैकल्पिक भुगतान के तरीकों में से 40 की जांच करने के बाद जारी किया गया है। पेसिक्योर के डेटा के मुताबिक, दुनिया में डिजिटल लेनदेन के मामले में भारत शीर्ष पर है। यहां 40 प्रतिशत के करीब लेनदेन डिजिटल तौर पर किए जाते हैं। डिजिटल भुगतान करने के लिए लोग सबसे ज्यादा UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सीईओ दिलीप अस्बे ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ के साथ अगले 10 से 15 वर्षों में यूपीआई से होने वाले लेनदेन की संख्या 100 अरब पहुंचने की संभावना है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि हमारा फोकस UPI और रुपे कार्ड को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। इसके लिए विदेशों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

इस हफ्ते ‘Global Fintech Fest’ में मुंबई में बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेश में UPI को ले जाना, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मर्चेट्स द्वारा यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए भुगतान स्वीकार करना और क्रॉस बॉर्डर भुगतान के लिए यूपीआई को अन्य देशों के तेज भुगतान प्रणाली से जोडऩा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।



You may also like

Leave a Comment