Friday, July 10, 2026 |
Home Banking and Insuranceयूटीआई म्यूचुअल फंड ने 2 नए इंडेक्स फंड लॉन्च किए: यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड और यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने 2 नए इंडेक्स फंड लॉन्च किए: यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड और यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
यूटीआई म्यूचुअल फंड (यूटीआई) ने दो नए इंडेक्स फंड यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड और यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड को लॉन्च करने की घोषणा की है।
ये फंड निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजार के लक्षित क्षेत्र/निवेश शैलियों में निवेश करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं, जो लागत प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाले निवेश विकल्प प्रदान करने के लिए इंडेक्स फंड प्रबंधन में यूटीआई के व्यापक अनुभव का लाभ उठाते हैं।
यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड : यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड, यूटीआई एमएफ इंडेक्स फंड पेशकश में नया है। निफ्टी 200 क्वालिटी 30 टीआरआई की ट्रैकिंग करने वाली ओपन-एंडेड स्कीम फंड है, जो निवेशकों को मजबूत वित्तीय मैट्रिक्स और स्थिर बैलेंस शीट वाली 30 उच्च क्वालिटी वाली कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड बाजार में अपनी तरह का पहला फंड है, जो मजबूत और लगातार आय और स्थिर वित्तीय स्थिति वाली कंपनियों में निवेश करता है. पिछले चार वर्षों से क्वालिटी निवेश शैली का चलन कम रहा है और यह फंड निवेशकों को बाजार में संभावित स्टाइल रोटेशन से लाभ उठाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान कर सकता है।
मुख्य विशेषताएं :
एनएफओ अवधि: 2 सितंबर 2024 से 16 सितंबर 2024
फंड मैनेजर: शरवन कुमार गोयल, हेड- पैसिव, आर्बिट्रेज एंड क्वांट स्ट्रैटेजीज, यूटीआई एएमसी।
बेंचमार्क : निफ्टी 200 क्वालिटी 30 टीआरआई (31 जुलाई 2024 तक इंडेक्स कंपोजिशन के आधार पर)
न्यूनतम निवेश : न्यूनतम प्रारंभिक निवेश 5,000/- है और उसके बाद 1/- के गुणकों में. फ़ोलियो के अंतर्गत बाद में न्यूनतम निवेश 1,000/- है और उसके बाद 1/- के गुणकों में, कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
भार संरचना: कोई प्रवेश भार नहीं*; निकास भार भी शून्य है।
27 जून, 2024 को म्यूचुअल फंड के लिए सेबी मास्टर सर्कुलर के अध्याय 10 के तहत पैरा 10.4 के प्रावधान संख्या 10.4.1 ए के अनुसार, 1 अगस्त, 2009 से प्रभावी रूप से योजना द्वारा निवेशक से कोई प्रवेश भार नहीं लिया जाएगा।
यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड : यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड भी बाजार में अपनी तरह का पहला फंड है, जो भारत के 10 प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करता है। इस क्षेत्र में हाल ही में हुए खराब प्रदर्शन ने भी निवेशकों को अपेक्षित संभावित वृद्धि से लाभ उठाने का अवसर दिया है।
मुख्य विशेषताएं :
एनएफओ अवधि: 2 सितंबर 2024 से 16 सितंबर 2024
फंड मैनेजर : शरवन कुमार गोयल, हेड- पैसिव, आर्बिट्रेज और क्वांट स्ट्रैटेजीज, यूटीआई एएमसी।
बेंचमार्क : निफ्टी प्राइवेट बैंक टीआरआई।
न्यूनतम निवेश: न्यूनतम प्रारंभिक निवेश राशि 5,000/- है और उसके बाद 1/- के गुणकों में है. फ़ोलियो के तहत बाद की न्यूनतम निवेश राशि 1,000/- है और उसके बाद 1/- के गुणकों में है, जिसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
उपलब्ध योजनाएँ : नियमित और प्रत्यक्ष योजनाएँ, दोनों ही केवल ग्रोथ विकल्प देती हैं।
दोनों फंडों के लॉन्च पर यूटीआई एएमसी के पैसिव, आर्बिट्रेज और क्वांट स्ट्रैटेजीज के प्रमुख, शरवन कुमार गोयल ने कहा कि यूटीआई निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड और यूटीआई निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड की शुरुआत यूटीआई म्यूचुअल फंड के मिशन में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो निवेशकों को अनुरूप और मजबूत निवेश के रास्ते से मजबूत बनाता है।



You may also like

Leave a Comment