Tuesday, September 1, 2026 |
Home AutomobileTVS Motor ने लॉन्च की TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range

TVS Motor ने लॉन्च की TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range

by Business Remedies
0 comments

बेंगलुरु। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली Global Leader TVS Motor Company ने TVS Jupiter Dual-Tone Spectral Range लॉन्च की है। यह भारत के सबसे प्रगतिशील Family Scooter में एक नया और शानदार Edition है।

इस नई Range के साथ 110 CC Scooter Segment में दो नए Dual-Tone Spectral ColoursSpectral Blue और Spectral Copper – पेश किए गए हैं।

इस तरह TVS Jupiter शानदार रंगों के साथ Style, Comfort और Technology का संयोजन लाने वाला Segment का पहला Scooter बन गया है।

Anirudh Halder, Senior Vice President, Head Commuter & EV Business और Head Corporate Brand & Media, TVS Motor Company ने कहा, “TVS Jupiter ने भारत में Scooter के चलन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले वर्षों के दौरान इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं।

इसके शानदार Design और बेहतरीन Features को और बेहतर बनाते हुए, नया TVS Jupiter Dual-Tone इस सफर को एक नए और आधुनिक अंदाज में आगे बढ़ाता है।

इसमें Segment में पहली बार Spectral Colours, Sequential Turn Signal Lamps और कई अन्य नए Features दिए गए हैं।”



You may also like

Leave a Comment