बिजनेस रेमेडीज/बेंगलुरु। दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक, टीवीएस मोटर कंपनी ने आज अपने लोकप्रिय स्कूटर लाइन-अप में नया मॉडल जुपिटर 125 डुअल टोन SmartXonnect™ (SXC) लॉन्च किया है। यह नया वैरिएंट कंपनी के वादे “हर 125cc स्कूटर से ज़्यादा” को और मजबूत बनाता है – ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा फीचर्स और ज़्यादा वैल्यू।
इस स्कूटर को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने रोज़मर्रा के आवागमन में स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। यह स्कूटर दो आकर्षक डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है – आइवरी-ब्राउन और आइवरी ग्रे, जो अर्बन इंडिया की प्रीमियम पसंद को दर्शाते हैं।
लॉन्च पर टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री अनिरुद्ध हाल्दार ने कहा, “आज का ग्राहक सिर्फ स्कूटर नहीं खरीदता, बल्कि अपनी प्रगति का प्रतीक चुनता है। टीवीएस जुपिटर 110 की सफलता के बाद, टीवीएस जुपिटर 125 को नया लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च करना एक स्वाभाविक कदम था। यह नया वैरिएंट परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और कनेक्टिविटी का बेहतरीन संयोजन है और हमारी ‘ज़्यादा’ फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है।”
मुख्य विशेषताएँ:
प्रोग्रेसिव स्टाइलिंग:
डुअल-टोन बॉडी पैनल, नया डिजाइन सीट, सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स।
बेहतर पिकअप और माइलेज:
124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ, 11.1Nm टॉर्क @ 4500rpm देता है। iGO Assist टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर पिकअप और फ्यूल एफिशिएंसी।
अत्यधिक कम्फर्ट:
सेगमेंट की सबसे लंबी सीट और पिलियन बैकरेस्ट – राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए आरामदायक।
बेस्ट–इन–क्लास कंवीनियंस:
- 33 लीटरअंडर-सीट स्टोरेज (सेगमेंट में सबसे बड़ा) – दो हेलमेट फिट होते हैं।
- फ्रंटफ्यूल फिल – ईज़ी रीफ्यूलिंग के लिए।
- 2 लीटरफ्रंट ओपन ग्लव बॉक्स – आसानी से एक्सेसिबल स्टोरेज।
बेहतर बिल्ड क्वालिटी:
मेटल मैक्स बॉडी – अधिक मजबूती और सुरक्षा के लिए।
स्मार्ट डिजिटल कंसोल:
फुली डिजिटल रिवर्स LCD डिस्प्ले जिसमें मिलते हैं:
- कॉलऔर SMS अलर्ट
- रियल-टाइमव एवरेज माइलेज
- लोफ्यूल वार्निंग, ट्रिप मीटर और अन्य इंफॉर्मेशन।
बड़े टायर्स (आगे और पीछे):
बेहतर स्टेबिलिटी और रोड ग्रिप – खराब रास्तों पर भी कॉन्फिडेंट राइडिंग।
टीवीएस जुपिटर 125 डुअल टोन SmartXonnect™ (SXC) सिर्फ़ एक स्कूटर नहीं है – यह उन राइडर्स के लिए एक स्मार्ट, स्टाइलिश और व्यावहारिक अपग्रेड है जो ज़्यादा करना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं। रोज़मर्रा की उपयोगिता से लेकर बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट तकनीक तक, यह आज के शहरी यात्रियों के लिए हर तरह से उपयुक्त है। नए वेरिएंट की शुरूआत जुपिटर लाइनअप को आकर्षक फीचर्स के साथ और भी मजबूत बनाती है जो 125सीसी सेगमेंट के स्कूटर में सबसे बेहतरीन हैं और ज्यादा फिलॉसफी को आगे बढ़ाते हैं। नया टीवीएस जुपिटर 125 डुअल टोन SXC अब टीवीएस डीलरशिप पर 88942/- रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

