बेंगलुरु: दो और तीन-पहिया वाहनों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी, TVS Motor Company (TVSM) ने आज TVS Apache RTR 160 4V के मौजूदा टॉप वेरिएंट के साथ दो नए वेरिएंट पेश करने की घोषणा की। TVS Apache RTR ने 160cc सेगमेंट को एक नई पहचान दी है—यह अपनी श्रेणी में सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मोटरसाइकिल के रूप में नए मानक स्थापित कर रही है।
इस अपडेट के साथ, अब पूरी TVS Apache RTR 160 4V रेंज में प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑल-एलईडी लाइटिंग और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच की सुविधा मिलेगी। पिछले दो दशकों से रेसिंग तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता के साथ, TVS Apache ने विश्व स्तरीय प्रदर्शन वाली मशीनें बनाई हैं। यह दुनिया भर के उन राइडर्स के समुदाय को जोड़ता है जो ब्रांड के रेसिंग जज्बे को साझा करते हैं। TVS Apache मोटरसाइकिलें पूरी तरह से TVS Racing के “ट्रैक टू रोड” की विजन पर आधारित हैं, जो रेसिंग वाली चपलता और सटीकता को रोज़ाना की राइडिंग में लाती हैं।
परफॉर्मेंस उत्कृष्टता, अत्याधुनिक तकनीक और रेसिंग से प्रेरित डिजाइन की मजबूत नींव पर ये नवीनतम अपडेट, TVS Apache RTR 160 4V के राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। ये नए बदलाव राइडर की सुरक्षा, रात में बेहतर विजिबिलिटी और कंट्रोल को बढ़ाने पर केंद्रित हैं, साथ ही मोटरसाइकिल की भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रेसिंग डीएनए को बरकरार रखते हैं।
2026 TVS Apache RTR 160 4V के नए वेरिएंट्स में सेगमेंट में सबसे बेहतर Class-D प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ LED DRLs, पूरी तरह ऑल-LED लाइटिंग सेटअप (जिसमें LED टर्न सिग्नल लैंप शामिल हैं) और Assist & Slipper Clutch दिया गया है, जो स्मूथ डाउनशिफ्ट और बेहतर राइडिंग आराम सुनिश्चित करता है। टॉप वेरिएंट (USD के साथ TFT और ट्रैक्शन कंट्रोल) में पहले से ही ये एडवांस्ड टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं।
अपग्रेड पर बात करते हुए, TVS Motor Company के हेड – प्रीमियम बिजनेस, श्री Vimal Sumbly ने कहा, “पिछले 20 वर्षों से TVS Apache ने भारत और दुनिया भर में परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग को नई पहचान दी है और 60 से अधिक देशों में 65 लाख से ज्यादा राइडर्स का भरोसा जीता है। ऑल-न्यू TVS Apache RTR 160 4V, 160cc परफॉर्मेंस सेगमेंट में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है, जो रेसिंग से प्रेरित इंजीनियरिंग और सेगमेंट में अग्रणी तकनीक पर आधारित है। इस नए अपडेट के साथ, हम TVS Apache RTR 160 4V रेंज में राइडर की सुरक्षा, रात में विजिबिलिटी और सड़क पर बेहतर कंट्रोल को काफी बढ़ा रहे हैं, साथ ही प्रीमियम और बेहतरीन राइडिंग अनुभव भी दे रहे हैं।
हर अपग्रेड को आज के परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बिना इसकी पहुंच (अफोर्डेबिलिटी) पर असर डाले। यह लॉन्च हमारे इस वादे को और मजबूत करता है कि हम भारत की सबसे पावरफुल 160cc मोटरसाइकिल प्रदान करें, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और अलग पहचान वाला डिजाइन हो।”

