Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Travels and Rentals Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Travels and Rentals Limited’ का IPO

निवेशक 2 सितंबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Travels and Rentals Limited

बिजनेस रेमेडीज। कोलकाता आधारित ‘Travels and Rentals Limited’ संपूर्ण यात्रा समाधानों के लिए यात्रा-संबंधी उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २ सितम्बर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: वर्ष 1996 में ट्रैवल्स एंड रेंटल्स लिमिटेड का इनकॉरपोरेशन हुआ था। कंपनी संपूर्ण यात्रा समाधानों के लिए यात्रा-संबंधी उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें एयरलाइन टिकट, होटल और टूर पैकेज, रेल टिकट के साथ-साथ यात्रा बीमा, पासपोर्ट और सहायक मूल्यवर्धित सेवाएं शामिल हैं। कंपनी वीज़ा प्रसंस्करण गतिविधियों और पर्यटन स्थलों के लिए टिकटिंग भी कार्य करती है। ट्रैवल्स एंड रेंटल्स लिमिटेड के पास 2010 से लुफ्थांसा सिटी सेंटर इंटरनेशनल जीएमबीएच (एलसीसीआई) की फ्रेंचाइजी भी है और उसे भारत में “बिजनेस प्लस लुफ्थांसा सिटी सेंटर” के तहत काम करने का अधिकार दिया गया है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 2.90 करोड़ रुपए एवं 69.01 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 5.79 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 8.03 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.96 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 36.91 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 24.69 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 14.78 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 6.64 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.70 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.32 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

IPO के संबंध में जानकारी:Travels and Rentals Limited’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 सितंबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,60,000 शेयर 40 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 12.24 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 3000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फिनश्योर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment