Business Remedies / Mumbai।GST कटौती सहित अन्य कारणों से चालू वित्त वर्ष में ट्रैक्टर की थोक बिक्री 15 से 17 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी ICRA ने यह अनुमान लगाया। इससे पहले ट्रैक्टर की थोक बिक्री में आठ से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया था। ICRA ने कहा कि अनुमान में यह संशोधन हाल के महीनों में उद्योग के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। November में ट्रैक्टर की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 30.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि April से November की अवधि में कुल वृद्धि 19.2 प्रतिशत रही।
रेटिंग एजेंसी के अनुसार, बेहतर परिदृश्य के पीछे आर्थिक और नियामकीय स्तर पर मिले समर्थन का संयुक्त प्रभाव है। इससे मांग के बुनियादी कारक मजबूत हुए हैं। संशोधित अनुमान ट्रैक्टर उद्योग में तेज सुधार और विस्तार के दौर को दर्शाता है, जो ठोस नीतिगत समर्थन, अनुकूल कृषि परिणामों और नियामकीय बदलावों से जुड़ी बाजार स्थितियों का नतीजा है।
ICRA ने कहा कि मांग बढ़ने का प्रमुख कारण ट्रैक्टर पर GST को घटाकर पांच प्रतिशत किया जाना है। इस नीतिगत बदलाव से ट्रैक्टर की कीमतें सीधे तौर पर कम हो गई हैं, जिससे किसानों के लिए इसे खरीदना आसान हो गया है। अलग-अलग Horsepower वाले ट्रैक्टर में इस कमी से किसानों को 40,000 रुपये से एक लाख रुपये तक की बचत होगी, जिससे नए ट्रैक्टर अब अधिक सस्ते हो गए हैं।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पर्याप्त बारिश ने फसल बोने और उपज की संभावनाओं को समर्थन दिया है। इससे किसानों की आय में सुधार हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बना है। एजेंसी ने कहा कि आगामी तिमाहियों में बिक्री को प्रभावित करने वाला एक और कारण अगले साल एक April से लागू होने वाले सख्त ट्रैक्टर Emission Standards है। ICRA को नए मानदंडों के साथ Pre-buying Activities में तेजी की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि ग्राहक और Dealer वर्तमान, परिचित Emission Norms के तहत ट्रैक्टर खरीदने की कोशिश करेंगे।




