बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कुल बिक्री फरवरी में 13 प्रतिशत बढक़र 28,414 इकाई हो गई है। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में 25,220 इकाइयां बेची थीं। टोयोटा किर्लोस्कर ने बताया कि उसने फरवरी में घरेलू बाजार में 26,414 इकाइयां बेचीं।
कंपनी ने 2,000 गाडिय़ों का निर्यात भी किया। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-प्रयुक्त कार कारोबार) वरिंदर वाधवा ने एक बयान में कहा, “बहुद्देशीय वाहन (एमपीवी) और स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) मुख्य वृद्धि चालक बने हुए हैं। कुल बिक्री में इनका योगदान 68 प्रतिशत है।” उन्होंने कहा कि इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस, अर्बन कू्रजर हाइराइडर, हिलक्स, फॉच्र्यूनर, लीजेन्डर और रुमियन जैसे मॉडलों की मजबूत मांग विश्वसनीय और गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाती है

