Thursday, July 9, 2026 |
Home Automobile‘Ties That Deliver’: Shadowfax ने अपने Delivery Partners के साथ मनाया रक्षाबंधन

‘Ties That Deliver’: Shadowfax ने अपने Delivery Partners के साथ मनाया रक्षाबंधन

by Business Remedies
0 comments
‘Ties That Deliver’: Shadowfax celebrates Raksha Bandhan with its delivery partners

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी-आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने कार्यस्थल पर डिलीवरी पार्टनर्स के साथ राखी का त्योहार मनाया। ‘टाईज दैट डिलीवर’ नाम से एक अनूठी पहल में, कंपनी के हब-इंचार्जों ने डिलीवरी पार्टनर्स को राखी बांधी। यह उनके समर्पण को सम्मान देने का एक तरीका था, खासकर त्योहारी सीजन में जब वे अपने घरों से दूर रहकर दूसरों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं।

पारंपरिक रूप से भाई-बहनों का यह त्योहार, शैडोफैक्स की इस पहल से देखभाल और सुरक्षा के नए मायने लेकर आया, क्योंकि कंपनी ने भारत के ई-कॉमर्स इकोसिस्टम की रीढ़ माने जाने वाले अपने डिलीवरी पार्टनर्स का सम्मान किया। शैडोफैक्स के लास्ट माइल ऑपरेशंस के चीफ, दीपक कुमार गोयल ने कहा, “शैडोफैक्स में, हमारे डिलीवरी पार्टनर्स सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं। इस रक्षाबंधन पर, हम उनकी प्रतिबद्धता और जुझारूपन के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते थे। हमारी टीमों को जोडऩे वाले अदृश्य लेकिन शक्तिशाली बंधन का जश्न मनाकर, हमारा लक्ष्य देखभाल, सौहार्द और सम्मान की गहरी संस्कृति को बढ़ावा देना है।” देश भर में शैडोफैक्स के हब में, हब-इंचार्जों ने डिलीवरी पार्टनर्स को राखी बांधी।

उन्होंने काम करने की जगहों को दिल को छू लेने वाले उत्सव स्थलों में बदल दिया। यह सुनिश्चित किया गया कि वे घर से दूर होने पर भी त्योहार की खुशी महसूस कर सकें। यह पहल गहरे संबंधों को दर्शाती है, जो सम्मान, विश्वसनीयता और आपसी पहचान पर आधारित भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को गतिमान रखते हैं। ऐसे समय में जब डिलीवरी पार्टनर्स ई-कॉमर्स के पीक सीजन के लिए तैयार हो रहे हैं, शैडोफैक्स का यह रक्षाबंधन उत्सव एक सामयिक अनुस्मारक के रूप में आया कि सांस्कृतिक रूप से जुड़ी हुई और विचारशील पहल टीम भावना को मजबूत कर सकती हैं, मनोबल बढ़ा सकती हैं और एक ऐसा कार्यस्थल बना सकती हैं जहां नेतृत्व से लेकर लास्ट-माइल पार्टनर तक हर सदस्य सचमुच में मूल्यवान महसूस करे।

यह एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करता है कि कैसे लॉजिस्टिक्स कंपनियां अपने परिचालन में मानवीय स्पर्श ला सकती हैं और सार्थक कार्यस्थल परंपराओं को बढ़ावा दे सकती हैं।



You may also like

Leave a Comment