धैर्यवर्धन सिंह राजावत बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। पिछले 2 महिनों से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से भारी बिकवाली की है। हालांकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से खरीदारी की है। लेकिन फिर भी बीएसई लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जनवरी 2025 में 242699.59 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी और 330074.25 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। इस प्रकार जनवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 87374.66 करोड़ रुपए की कुल बिकवाली की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फरवरी 2025 में 259256.89 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी और 318244.97 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। इस प्रकार फरवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 58988.08 करोड़ रुपए की कुल बिकवाली की है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जनवरी 2025 में 339689.44 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी और 253097.64 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। इस प्रकार जनवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 86591.80 करोड़ रुपए की कुल खरीदारी की है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने फरवरी 2025 में 277187.00 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी और 212333.81 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। इस प्रकार फरवरी 2025 में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 64853.19 करोड़ रुपए की कुल खरीदारी की है।
पिछले दो महीनों में निफ्टी 50 के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 50 में शामिल टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 7307.70 रुपए के मुकाबले 28 फरवरी 2025 को बंद भाव 4851.55 रुपए दर्ज किया गया। इस आधार पर कंपनी के शेयर में 33.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
निफ्टी 50 में शामिल पीएसयू कंपनी पावरग्रिड लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 309.40 रुपए के मुकाबले 28 फरवरी 2025 को बंद भाव 250.85 रुपए दर्ज किया गया। इस आधार पर कंपनी के शेयर में 18.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 में शामिल ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 4237.95 रुपए के मुकाबले 28 फरवरी 2025 को बंद भाव 3681.10 रुपए दर्ज किया गया। इस आधार पर कंपनी के शेयर में 13.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 में शामिल महिंद्रा समूह की कंपनी टेक महिंद्रा लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 1711.65 रुपए के मुकाबले 28 फरवरी 2025 को बंद भाव 1487.85 रुपए दर्ज किया गया। इस आधार पर कंपनी के शेयर में 13.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 में शामिल बजाज समूह की कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 8928.20 रुपए के मुकाबले 28 फरवरी 2025 को बंद भाव 7902.90 रुपए दर्ज किया गया। इस आधार पर कंपनी के शेयर में 11.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लार्ज कैप के साथ मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 46444.66 के मुकाबले 16.90 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 38592.02 के स्तर पर आ गया। इसी प्रकार बीएसई का स्मॉल कैप सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 55180.6 के मुकाबले 21.92 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 43082.9 के स्तर पर आ गया। इस दौरान बीएसई के सैक्टर संबंधित सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का इंडस्ट्रियल सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 14911.98 के मुकाबले 22.03 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 11626.33 के स्तर पर आ गया। बीएसई का कैपिटल गुड्स सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 68604.11 के मुकाबले 19.47 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 55241.12 के स्तर पर आ गया। बीएसई का रियलिटी सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 8234.10 के मुकाबले 24.81 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 6191.16 के स्तर पर आ गया। बीएसई का एफएमसीजी सूचकांक 31 दिसंबर 2024 को बंद भाव 20771.92 के मुकाबले 11.50 फीसदी गिरकर 28 फरवरी 2025 को 18382.82 के स्तर पर आ गया। विशेषज्ञों को मानना है कि आने वाले समय में शेयर बाजार की गति उभरते हुए बाजारों के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझान, टेरिफ, रूस-यूक्रेन युद्ध की की परिस्थितियों, मिडिल ईस्ट में शांति और मौद्रिक नीति के परिणामों पर निर्भर करेगी।

