Saturday, July 11, 2026 |
Home Breaking Newsआठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में सुस्त पडक़र 6.1 प्रतिशत रही

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में सुस्त पडक़र 6.1 प्रतिशत रही

by Business Remedies
0 comments
The growth rate of eight basic industries slowed down to 6.1 percent in July.

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट के कारण जुलाई में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, यह मासिक आधार पर जून के 5.1 प्रतिशत से ज्यादा रही है। जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। जुलाई, 2023 में आठ बुनियादी उद्योगों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल-जुलाई) में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। आठ बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में भारांश 40.27 प्रतिशत का है। आईआईपी समग्र औद्योगिक वृद्धि का मापक है। जुलाई में कच्चे तेल का उत्पादन 2.9 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1.3 प्रतिशत घटा।



You may also like

Leave a Comment