Friday, July 17, 2026 |
Home Business and Economyदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.38 अरब डॉलर रहा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.38 अरब डॉलर रहा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी। इससे पहले के सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 4.003 अरब डॉलर बढक़र 670.386 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चला गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.171 अरब डॉलर घटकर 586.877 अरब डॉलर रह गईं।डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.297 अरब डॉलर घटकर 57.695 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर घटकर 18.202 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 20 लाख डॉलर बढक़र 4.612 अरब डॉलर हो गई।



You may also like

Leave a Comment