Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘TEJAS CARGO INDIA LTD’ का IPO

आज खुलेगा ‘TEJAS CARGO INDIA LTD’ का IPO

निवेशक 18 फरवरी 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
tejas

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद आधारित ‘TEJAS CARGO INDIA LTD’ पूरे भारत में सडक़ मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा अतिरिक्त ट्रेलरों की खरीद, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १८ फरवरी को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: मार्च 2021 में स्थापित, TEJAS CARGO INDIA LTD हरियाणा के फरीदाबाद आधारित एक लॉजिस्टिक कंपनी है, जो पूरे भारत में सडक़ मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करती है। 30 अक्टूबर, 2024 तक, बेड़े में 913 कंटेनर ट्रक और 218 ट्रेलर शामिल हैं, जो क्रमश: 3.4 और 0.7 वर्ष पुराने हैं। 31 अक्टूबर, 2024 तक, कंपनी के पास 1,131 वाहनों का बेड़ा था, जिनमें 218 ट्रेलर और 913 कंटेनर ट्रक हैं और जिनकी माप 32 से 40 फीट एवं क्षमता 42 टन तक है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान 58,943 यात्राएँ और 98,913 यात्राएँ पूरी की हैं।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 209.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 384.37 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 9.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 442.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 13.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 255.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 3.42 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 116.42 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 13.02 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 13.01 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.67 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी:‘तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 18 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 63,00,000 शेयर 160 से 168 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 105.84 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी न्यू बेरी कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment