Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate Worldपूरे भारत में सड़क मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Tejas Cargo India Limited ‘

पूरे भारत में सड़क मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Tejas Cargo India Limited ‘

by Business Remedies
0 comments
tejas

14 फरवरी को खुलकर 18 फरवरी 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद आधारित ‘तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड’ पूरे भारत में सड़क मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है।
कंपनी द्वारा अतिरिक्त ट्रेलरों की खरीद, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान और
सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

यह करती है कंपनी: मार्च 2021 में स्थापित, तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड हरियाणा के फरीदाबाद आधारित एक लॉजिस्टिक कंपनी है, जो पूरे भारत में सड़क मार्ग से सप्लाई चैन ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करती है।

30 अक्टूबर, 2024 तक, बेड़े में 913 कंटेनर ट्रक और 218 ट्रेलर शामिल हैं, जो क्रमशः 3.4 और 0.7 वर्ष पुराने हैं। 31 अक्टूबर, 2024 तक, कंपनी के पास 1,131 वाहनों का बेड़ा था, जिनमें 218 ट्रेलर और 913 कंटेनर ट्रक हैं और जिनकी माप 32 से 40 फीट एवं क्षमता 42 टन तक है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान 58,943 यात्राएँ और 98,913 यात्राएँ पूरी की हैं। कंपनी प्लेसमेंट, लोडिंग और अनलोडिंग के लिए तेईस शाखाओं के माध्यम से देश भर में काम करती है। 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी के पास 284 कर्मचारी कार्यरत थे।

कंपनी की मुख्य प्रतिस्पर्धात्मक ताकतें: कंपनी की मुख्य प्रतिस्पर्धात्मक ताकतों में इन-हाउस रखरखाव और सीधी खरीद, अपने बेड़े के संचालन और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ, हैवी एसेट ओनरशिप मॉडल, डायवर्सिफाइड ग्राहक आधार और राजस्व स्रोत, अनुभवी और प्रेरित प्रबंधन टीम एवं विकास व मजबूत वित्तीय स्थिति का ट्रैक रिकॉर्ड शामिल हैं।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 209.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 384.37 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 9.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 442.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 13.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 255.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 3.42 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 116.42 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 13.02 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 13.01 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.67 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

42 वर्षीय चंदर बिंदल कंपनी के प्रमोटर और अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। वे कंपनी के गठन यानी 26 मार्च, 2021 से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उन्हें डीओईएसीसी सोसाइटी से बिजनेस प्रोफेशनल प्रोग्रामर के प्रमाणपत्र हासिल किया है। उनके पास लॉजिस्टिक्स उद्योग में लगभग 15 (पंद्रह) वर्षों का अनुभव है। कंपनी में शामिल होने से पहले, वे ट्रांस कार्गो इंडिया के साथ बिजनेस डेवलपमेंट हेड के रूप में जुड़े हुए थे। वर्तमान में वे तेजस कैरियर्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और एमएमसी कार्बन प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक भी हैं।

40 वर्षीय मनीष बिंदल कंपनी के प्रमोटर, पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वे कंपनी के गठन यानी 26 मार्च, 2021 से ही उससे जुड़े हुए हैं। उनके पास अलगप्पा विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है। उनके पास लॉजिस्टिक्स उद्योग में लगभग 15 (पंद्रह) वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वे ट्रांस कार्गो इंडिया के एकमात्र मालिक भी हैं, जो लॉजिस्टिक्स व्यवसाय में भी लगी हुई है और वह तेजस कैरियर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक भी हैं।

 

 

आईपीओ के संबंध में जानकारी:‘तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 14 फरवरी को खुलकर 18 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 63,00,000 शेयर 160 से 168 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 105.84 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी न्यू बेरी कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment