बिजनेस रेमेडीज/उदयपुर। भारतीय कंस्ट्रक्शन मशीन उद्योग की अग्रणी कम्पनी टाटा हिताची ने शिनराय प्राइम सीईवी 5 लॉन्च करने की घोषणा की। यह नेक्स्ट-जेन बैकहो लोडर है जो भरोसा विश्वसनीयता और कार्य प्रदर्शन को नया आयाम देने के लिए खास तौर से डिज़ाइन किया गया है।
शिनराय प्राइम में बेजोड़ ईंधन सक्षमता कम आरपीएम पर अधिक टॉर्क और कम उत्सर्जन जैसे खास गुण हैं क्योंकि यह अत्याधुनिक सीईवी 5 मानकों पर खरा उतरता है। इसका स्ट्रक्चर उच्च-श्रेणी के स्टील और रोबोटिक वेल्डिंग से बनता है इसलिए यह अधिक टिकाऊ है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में बखूबी काम करने के लिए तैयार है। शिनराय प्राइम सीईवी 5 लॉन्च का आयोजन शुभ मंगल गार्डन, केशव नगर, उदयपुर में हुआ।
इस अवसर पर सम्मानित ग्राहक, टाटा हिताची और पीपीएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिकृत डीलर पार्टनर) के वरिष्ठ प्रबंधन सभी की उपस्थिति थी। शिनराय प्राइम सीईवी 5 लॉन्च के अवसर पर टाटा हिताची के महाप्रबंधक- मार्केटिंग सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा – शिनराय प्राइम सीईवी 5 लॉन्च करते हुए हमें एक ऐसी मशीन पेश करने का गर्व है जिसमें एक साथ कार्य प्रदर्शन, विश्वसनीयता और सस्टेनेबलिटी जैसे सभी गुण हैं। यह खास कर भारतीय ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

