जयपुर। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड (टीएमबी) प्रसिद्ध पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जिसका मुख्यालय थूथुकुडी में है। कंपनी का मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और उद्योग में निरंतर लाभ कमाने के एक उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड के साथ 103 वर्षों का घटनापूर्ण इतिहास है।
टीएमबी की 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 572 शाखाओं और 12 क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ अखिल भारतीय उपस्थिति है और यह 5 मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 29.01.2025 को थूथुकुडी में आयोजित अपनी बैठक में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है। बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ साल्लई एस नायर ने नतीजों की घोषणा की। इस कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक, मुख्य वित्तीय अधिकारी, कार्यकारी उपाध्यक्ष और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ, सली एस नायर ने कहा कि “हमने अपने मुख्य उधार और जमा व्यवसायों में निरंतर वृद्धि से प्रेरित होकर, 
बैंक के प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:
– परिचालन लाभ (वर्ष दर वर्ष) 370 करोड़ रुपए से बढ़कर 408 करोड़ रुपए हो गया है, जिसमें 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
– शुद्ध लाभ 284 करोड़ रुपए से बढ़कर 300 करोड़ रुपए हो गया है, जो 6 फीसदी अधिक है।
– गैर ब्याज आय 158 करोड़ रुपए से बढ़कर 189 करोड़ रुपए हो गई है जो 20 फीसदी की वृद्धि है।
– सकल एनपीए 1.69 फीसदी से घटकर 1.32 फीसदी हो गया है जो कि 37 आधार अंक का सुधार है।
– शुद्ध एनपीए 0.98 फीसदी से घटकर 0.41 फीसदी हो गया है जो कि 57 आधार अंक का सुधार है।
– सीआरएआर 25.95 फीसदी से 340 आधार अंक सुधार के साथ 29.35 फीसदी हो गया है।
– शेयर का बुक वैल्यू ₹484.25 से बढ़कर ₹550.38 हो गया है।
– व्यवसाय वृद्धि सालाना आधार पर 10 फीसदी से अधिक हो गई है।
– बैंक की जमा राशि गत वित्त वर्ष की समान अवधि के 46,799 करोड़ रुपए मुकाबले बढ़कर 50,392 करोड़ रुपए हो गई है।
– बैंक का एडवांस लेवल साल दर साल आधार पर 13.71 फीसदी की वृद्धि दर के साथ 43,650 रुपए करोड़ हो गया है।
– शुद्ध ब्याज आय वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 537 करोड़ रुपए के मुकाबले 6.15 फीसदी की वृद्धि दर के साथ 570 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
– बैंक की नेटवर्थ वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7668 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.65 फीसदी की वृद्धि दर के साथ 8715 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, जो कि 1047 करोड़ रुपए की वृद्धि को दर्शाता है।
नई शाखा का उद्घाटन: बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 5 नई शाखाएँ खोली हैं।
बैंक की नई पहल :
बैंक ने हाल ही में तीन प्रमुख विभागों के लॉन्च के साथ अपनी सेवा पेशकशों का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार किया है।
1. वैश्विक एनआरआई केंद्र अनिवासी भारतीयों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है।
2. ट्रांज़ैक्शन बैंकिंग समूह चालू खाते, टीएएससी और सरकारी व्यवसाय खातों की सोर्सिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ कुशल कॉर्पोरेट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में माहिर है।


