Tuesday, July 14, 2026 |
Home EducationSymbiosis Dubai ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पहली वर्षगांठ मनाई

Symbiosis Dubai ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पहली वर्षगांठ मनाई

by Business Remedies
0 comments

बिज्नेस रेमेडीज/नई दिल्ली यूएई में कमीशन फॉर एकैडमिक एक्रिडिटेशन (सीएए) और नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएचडीए) द्वारा मान्य पूर्णकालिक प्रोग्राम लांच करने वाली पहली भारतीय युनिवर्सिटी Symbiosis Dubai ने ताज दुबई, बिजनेस बे में भव्यता के साथ अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति से यह ऐतिहासिक क्षण और भी यादगार बन गया। प्रधान UAE में अकादमिक उत्कृष्टता और वृद्धि के एक वर्ष पूरे होने पर सिंबायोसिस परिवार में शामिल हुए। इस जश्न के साथ ही इस युनिवर्सिटी ने 2025-26 अकादमिक वर्ष के लिए अपना ओरिएंटेशन दिवस भी आयोजित किया जिसमें विद्यार्थियों के नए बैच और बढ़ते सिंबायोसिस दुबई परिवार का स्वागत किया गया।
एसआईयू की प्रो चांसलर डाक्टर विद्या येरावेडकर और सिंबायोसिस दुबई की कार्यकारी निदेशक डाक्टर अनिता पाटनकर ने वैश्विक अकादमिक गठबंधन को लेकर इस युनिवर्सिटी की प्रकृति और भारत-यूएई शिक्षा संबंधों को मजबूत करने में इसकी भूमिका रेखांकित की। भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत और UAE के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है जिसमें दोनों देशों का नेतृत्व शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रतिबद्ध है। सिंबायोसिस दुबई अवसरों के एक प्रतीक और विद्यार्थियों के लिए गतिशीलता के रूप में खड़ा है जिससे हमारे देशों के बीच अकादमिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। हमें आशा है कि ये संबंध नए अकादमिक और करियर कीर्तिमान की दिशा में बढ़ते रहेंगे। हम आने वाले वर्षों में सिंबायोसिस दुबई आते रहने की उम्मीद करते हैं। नवंबर, 2024 में शेख नहायान मबारक अल नाहयान और भारत के माननीय विदेश मंत्री डाक्टर एस. जयशंकर द्वारा शुरू Symbiosis Dubai  , भारत-यूएई ई33 द्विपक्षीय शिक्षा संधि के तहत एक अग्रणी अकादमिक संस्थान के तौर पर उभरा है। एक पूर्ण तैयार वैश्विक परिदृश्य के साथ 50 से अधिक वर्षों की विरासत को संजोए हुए सिंबायोसिस दुबई तेजी से आगे बढ़ा है। चार प्रोग्राम्स की पेशकश से प्रारंभ अब यह 10 विविध प्रोग्राम की पेशकश कर रही है जिसमें टेक्नोलॉजी, बिजनेस, कॉमर्स और मीडिया शामिल हैं। महज एक वर्ष के भीतर सिंबायोसिस दुबई 500 से अधिक परिवारोंका घर बन गया है जिससे उस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के तौर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है।
Symbiosis International University की प्रो चांसलर डाक्टर विद्या येरावेडकर ने कहा, कि हम धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति से अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं जो सिंबायोसिस की प्रकृति- वासुधैव कुटुंबकम- विश्व एक परिवार है को पूरा सहयोग करते हैं। उनकी उपस्थिति, दुबई में सीखने की एक वैश्विक सीट का निर्माण करने के हमारे विजन का एक प्रमाण है। एक साल पहले उनके सहयोग से ही हमें दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हमारी पहली शाखा स्थापित करने में मदद मिली। महज एक वर्ष में हम ऐसे स्थान के तौर पर बढ़े हैं जहां दुनियाभर से विद्यार्थी ना केवल अकादमिक उत्कृष्टता पाते हैं, बल्कि घर से दूर एक दूसरे घर जैसा एहसास करते हैं। अपने प्रथम वर्ष में सिंबायोसिस दुबई के विभाग की एक सक्रिय विद्यार्थी परिषद और स्टुडेंट सर्विसेज़ के समर्थन से प्रथम बैच ने उत्कृष्टता की एक विरासत छोड़ी है। इंटर-युनिवर्सिटी फेस्टिवल्स से लेकर अकादमिक प्रतिस्पर्धाओं और एक्सेल कप में फुटबॉल टीम की जीत की सफलता और मैन ऑफ दि मैच का खिताब और एक इंटरनेशनल कॉल-अप तक ये सभी इनकी उपलब्धियों का बखान करते हैं। इस परिदृश्य से परे विद्यार्थियों ने ऊर्जा और उद्देश्य के साथ कैंपस का जीवन जिया और ग्राफिटी फॉर गुड, किसवा के साथ रमजान अभियान और जरूरतमंद लोगों को 19 डिवाइस दान करने जैसी पहल की।

 



You may also like

Leave a Comment